शिवसेना ने एकनाथ शिंदे को चुना विधायक दल का नेता, आदित्य ठाकरे ने रखा नाम का प्रस्ताव

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 के नतीजों के बाद से ही सूबे में सरकार बनाने को लेकर बीजेपी-शिवसेना के बीच खींचतान जारी है. इसी बीच मुंबई के दादर स्थित शिवसेना भवन में हुई विधायकों की बैठक में एकनाथ शिंदे को विधायक दल का नेता चुना गया है. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने एकनाथ शिंदे के नाम का प्रस्ताव रखा

एकनाथ शिंदे (Photo Credits-Facebook)

मुंबई. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019  (Maharashtra Assembly Election Results 2019) के नतीजों के बाद से ही सूबे में सरकार बनाने को लेकर बीजेपी-शिवसेना (BJP-Shiv Sena) के बीच खींचतान जारी है. इसी बीच मुंबई के दादर स्थित शिवसेना भवन में हुई विधायकों की बैठक में एकनाथ शिंदे को विधायक दल का नेता चुना गया है. मीडिया में खबरें थी कि आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) को ये पद मिल सकता है. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के नाम का प्रस्ताव रखा. राज्य में सरकार बनाने को लेकर इसलिए देरी हो रही है क्योंकि सीएम पद को लेकर शिवसेना अड़ी हुई है. वह 50-50 फॉर्मूले की बात कर रही है.

इस बैठक के बाद शिवसेना नेता महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) से मुलाकात करने के लिए रवाना हो गए हैं.शिवसेना की तरफ से आदित्य ठाकरे, एकनाथ शिंदे, सुभाष देसाई और दिवाकर रावते राज्यपाल से दोपहर 3.30 बजे मुलाकात करेंगे. शिवसेना की तरफ से कहा गया है कि वे सूखे के मुद्दे पर राज्यपाल से मुलाकात करेंगे. यह भी पढ़े-महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री पद को लेकर बीजेपी-शिवसेना में खींचतान जारी, संजय राउत बोले- हम अपने स्टैंड से पीछे नहीं हटेंगे

दूसरी तरफ शिवसेना की ओर से मुख्यमंत्री पद पर सख्ती अब भी बरकरार है. शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि हम अपनी मांग से पीछे नहीं हटे हैं, बल्कि हमारे दोस्त (बीजेपी) अपने वादे से मुकर गई है.

ज्ञात हो कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 में बीजेपी और शिवसेना ने मिलकर चुनाव लड़ा था तो कांग्रेस ने एनसीपी के साथ चुनाव लड़ा था. महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों में से बीजेपी को 105, शिवसेना 56, शरद पवार की एनसीपी को 54 और कांग्रेस ने 44 सीटों पर जीत दर्ज की है.

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट