देश

Valentine Day के बहाने शशि थरूर ने ट्वीट कर संघ परिवार पर साधा निशाना, बीजेपी नेता बोले- वो तो लवगुरु हैं

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने गुरुवार सुबह वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं देते हुए एक ट्वीट किया जिसे लेकर बीजेपी ने उन पर निशाना साधा है.

Valentine Day के बहाने शशि थरूर ने ट्वीट कर संघ परिवार पर साधा निशाना, बीजेपी नेता बोले- वो तो लवगुरु हैं
शशि थरूर और मुख्तार अब्बास नकवी (Photo Credits: PTI/ANI)

वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) आज पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है. इस मौके पर कांग्रेस (Congress) नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने गुरुवार सुबह वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं देते हुए एक ट्वीट किया जिसे लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उन पर निशाना साधा है. दरअसल, शशि थरूर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'हैप्पी वैलेंटाइंस डे! अगर संघ परिवार का कोई भी ट्रोल आपको अपने फ्रेंड के साथ बाहर होने पर धमकी देता है तो उन्हें बताएं कि आप कामदेव दिवस की प्राचीन भारतीय परंपरा का जश्न मना रहे हैं.'

शशि थरूर के इस ट्वीट पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) ने पलटवार किया है. मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि शशि थरूर भाई तो लव गुरु (Love Guru) हैं. अब कोई वैलेंटाइन डे का विरोध करे तो लव गुरु तो उसका विरोध करेगा. यह भी पढ़ें- Valentine’s Day 2019: सूरत के 10,000 लड़के-लड़कियां लेंगे शपथ, माता-पिता की मर्जी के खिलाफ नहीं करेंगे लव मैरेज

गौरतलब है कि बजरंग दल हमेशा से वैलेंटाइन डे विरोध करते आया है. इस बार बजरंग दल ने कहा है कि वैलेंटाइन डे के दिन जो लड़का-लड़की साथ दिखेंगे वो इनकी शादी कराकर छोड़ेंगे. उन्होंने रेस्टोरेंट और दुकानदार मालिकों को भी हिदायत दे रखा है. इसके अलावा बजरंग दल के कार्यकर्ता वैलेंटाइन डे के विरोध में चेतावनी रैली भी कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2019 01:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).