शशि थरूर ने बीजेपी पर साधा निशाना, पूछा- महात्मा गांधी की बड़ी प्रतिमा क्यों नहीं बनाई?
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बुधवार को कहा कि भाजपा ने महात्मा गांधी की कोई ज्यादा बड़ी प्रतिमा क्यों नहीं बनाई जबकि उन्होंने उनके शिष्य सरदार वल्लभ भाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा का निर्माण किया.
तिरुवनंतपुरम: कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बुधवार को कहा कि भाजपा ने महात्मा गांधी की कोई ज्यादा बड़ी प्रतिमा क्यों नहीं बनाई जबकि उन्होंने उनके शिष्य सरदार वल्लभ भाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा का निर्माण किया. यहां जिला कांग्रेस समिति कार्यालय में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि देश में महात्मा गांधी की इस तरह की कोई विशाल प्रतिमा नहीं है.
उन्होंने पूछा,‘‘सबसे बड़ी एक संसद में है...लेकिन उनके शिष्य के लिए 182 मीटर ऊंची प्रतिमा है. देश में गांधी जी के शिष्य के लिए इतनी बड़ी प्रतिमा क्यों है जहां महात्मा के लिए उस आकार की कोई प्रतिमा नहीं है?’’ थरूर ने कहा,‘‘पटेल, एक बहुत सरल व्यक्ति थे, जो गांधी जी के शिष्य के रूप में जाने जाते थे.’’ उन्होंने कहा,‘‘मैं एक सवाल पूछ रहा हूं...क्या सादगी पसंद एक व्यक्ति और एक सच्चे गांधीवादी पटेल की इस तरह की भव्य प्रतिमा बनाया जाना ठीक है.’’ यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री पर कांग्रेस नेता शशि थरूर की आपत्तिजनक टिप्पणी, कहा- मोदी शिवलिंग पर बैठे बिच्छू की तरह हैं
थरूर ने कहा कि भाजपा के पास इस सवाल का जवाब नहीं है कि उन्होंने महात्मा गांधी की बड़ी प्रतिमा का निर्माण क्यों नहीं किया. उन्होंने आरोप लगाया कि यही कारण है कि वे (भाजपा) महात्मा गांधी के अहिंसा के सिद्धांतों में विश्वास नहीं करते.’’ कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा स्वतंत्रता सेनानियों और पटेल जैसे राष्ट्रीय नायकों की विरासत को ‘‘हाइजैक’’ करने का प्रयास कर रही है.
उन्होंने कहा कि पटेल एक कांग्रेस नेता थे और भाजपा को उन्हें अपनाने की अनुमति नहीं दी जायेगी.
थरूर ने दावा किया,‘‘पटेल ने गांधी जी के साथ काम किया था और कांग्रेस पार्टी को मजबूत किया था. हम उन्हें हमेशा याद रखेंगे.’’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा को राष्ट्र को समर्पित किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2018 07:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

