देश

IAF एयर स्ट्राइक का सबूत मांगने पर कांग्रेस को बड़ा झटका, इस वरिष्ठ नेता ने दिया इस्तीफा, कहा- जनता पाकिस्तानी एजेंट समझने लगी है

. पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विनोद शर्मा (Vinod Sharma) ने पार्टी की इस हरकत को शर्मनाक बताते हुए पद और पार्टी दोनों से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा “कांग्रेस की ओर से भारतीय वायु सेना की एयर स्ट्राइक का सबूत मांगा जाना उन्हें अच्छा नहीं लगा और पार्टी के इस स्टैंड से वे काफी दुखी हैं.”

IAF एयर स्ट्राइक का सबूत मांगने पर कांग्रेस को बड़ा झटका, इस वरिष्ठ नेता ने दिया इस्तीफा, कहा- जनता पाकिस्तानी एजेंट समझने लगी है
कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. विनोद शर्मा (Photo Credit-Twitter)

भारतीय वायुसेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक का सबूत (Air Strike) मांगने पर अब कांग्रेस के अंदर ही विरोध दिखने लगा है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विनोद शर्मा (Vinod Sharma) ने पार्टी की इस हरकत को शर्मनाक बताते हुए पद और पार्टी दोनों से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने इस्तीफा देते हुए अपनी ही पार्टी पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि “कांग्रेस की ओर से भारतीय वायु सेना की एयर स्ट्राइक का सबूत मांगा जाना उन्हें अच्छा नहीं लगा और पार्टी के इस स्टैंड से वे काफी दुखी हैं.”

“मुझे कांग्रेसी कहलाने में शर्म आ रही है. एयर स्ट्राइक का सबूत मांगना शर्मनाक है, इससे सेना का मनोबल टूटता है. इन्हीं कारणों से ऐसे ही कारणों से कांग्रेस की स्थिति बुरी हो रही है और लोग कांग्रेस को पकिस्तानी का एजेंट समझने लगे हैं. उन्होंने कहा कि आज पूरा देश सेना के पराक्रम और शौर्य पर गर्व कर रहा है, लेकिन कांग्रेस पार्टी द्वारा एयर एयर स्ट्राइक और आतंकियों की सूची मांगना एक शर्मनाक और बचकाना हरकत है. यह भी पढ़ें- नीरव मोदी को लेकर विदेश मंत्रालय ने कहा- प्रत्यर्पण के लिए पहले ही UK को आवेदन भेजा गया है, दिखने का मतलब ये नहीं तुरंत भारत ले आएं

डॉ. विनोद शर्मा ने इस बाबत कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को एक पत्र भी भेजा, जिसमें उन्होंने कहा, ''मैंने पहले भी आपको पत्र और ई-मेल के जरिये पार्टी के कार्यकर्ताओं और जनता की भावना से अवगत कराने का प्रयास किया, लेकिन आपने इसकी अनदेखी की. पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के बाद पूरा देश शोकाकुल है और आक्रोशित है. इसके बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में आतंकी प्रशिक्षण केंद्र बालाकोट पर का साहसिक काम किया, जिसमें सैकड़ों आतंकवादी मारे गए.

विनोद शर्मा ने कहा 'जब यह प्रमाणित है कि सेना द्वारा गिराए गए बम की वजह से 70 फीट गहरे गड्ढे हो जाते हैं और आसपास का एरिया आग के गोले में तब्दील हो जाता है, तब ऐसी स्थिति में किसी आतंकी का नामो-निशान बचेगा क्या? ऐसे समय में कांग्रेस के नेताओं का बयान सेना के मनोबल को तोड़ने वाला और आतंकियों का मनोबल बढ़ाने वाला है. आज कांग्रेस को जनता पाकिस्तानी एजेंट के रूप में देख रही है. इस समय मुझे कांग्रेसी कहलाने में शर्म आ रही है. मेरे लिये राष्ट्र पार्टी से उपर है''

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2019 04:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).