देश

अलका लांबा केजरीवाल द्वारा ट्विटर पर अनफॉलो किए जाने पर जाहिर की नाखुशी, आप प्रवक्ता ने तंज कसते हुए कहा- वो पार्टी छोड़ने के लिए वजह तलाश रही हैं

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने मंगलवार को कहा कि पार्टी विधायक अलका लाम्बा (Alka Lamba) पार्टी छोड़ना चाहती हैं और ऐसा करने के लिए वह वजह तलाश रही हैं....

अलका लांबा केजरीवाल द्वारा ट्विटर पर अनफॉलो किए जाने पर जाहिर की नाखुशी, आप प्रवक्ता ने तंज कसते हुए कहा- वो पार्टी छोड़ने के लिए वजह तलाश रही हैं
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने मंगलवार को कहा कि पार्टी विधायक अलका लाम्बा (Alka Lamba) पार्टी छोड़ना चाहती हैं और ऐसा करने के लिए वह वजह तलाश रही हैं. पार्टी की यह प्रतिक्रिया लाम्बा के उस दावे के बाद आई है, जिसमें लाम्बा ने रविवार को कहा था कि आप प्रमुख व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने उन्हें ट्विटर पर अनफालो कर दिया है.

उन्होंने आप नेतृत्व से नाखुशी भी जाहिर की. अलका लाम्बा ने पार्टी में अपनी स्थिति को लेकर रुख भी स्पष्ट करने को कहा है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने आईएएनएस से कहा कि पार्टी की उनको निकालने की कोई मंशा नहीं है.

उन्होंने कहा, "वह (लाम्बा) पार्टी छोड़ना चाहती हैं और ऐसा करने के लिए वजह तलाश रही हैं." उन्होंने कहा, "पार्टी को उन्हें निकालने की कोई मंशा नहीं है. एक पार्टी के लिए लोगों को निलंबित करना बहुत सहज है.

यह भी पढ़ें: कोलकाता में ममता बनर्जी से मिलेंगे चंद्रबाबू नायडू और अरविंद केजरीवाल, विपक्ष अपनी रणनीति बनाने के लिए होगी एकजुट

हमने निलंबन के बाद भी लोगों को वापस लिया है, जब उनमें बदलाव देखा है." उन्होंने कहा, "आपको पार्टी में निश्चित अनुशासन व शिष्टाचार का पालन करना होता है." ट्विटर पर अनफालों करने के संदर्भ में उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से मुख्यमंत्री की पसंद है कि वह किसे फालो करना चाहते हैं.

लाम्बा ने दिसंबर में दावा किया था कि पार्टी ने उनसे इस्तीफा मांगा है. उन्होंने कहा कि उन्हें व्हाट्सप ग्रुप से भी हटा दिया गया है. पार्टी ने इससे इनकार किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2019 01:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).