देश

महाराष्ट्र सरकार गठन: तमाम अटकलों के बीच संजय राउत ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार से की मुलाकात

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर जारी खींचतान के बीच शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार से बुधवार को यहां मुलाकात की. राउत ने मुलाकात के बाद कहा, "यह एक शिष्टाचार भेंट थी." बीजेपी और शिवसेना के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान जारी है.

महाराष्ट्र सरकार गठन: तमाम अटकलों के बीच संजय राउत ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार से की मुलाकात
संजय राउत और शरद पवार (Photo Credits: Facebook)

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में सरकार गठन को लेकर जारी खींचतान के बीच शिवसेना (Shiv Sena) के वरिष्ठ नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) के प्रमुख शरद पवार से बुधवार को यहां मुलाकात की. राउत ने मुलाकात के बाद कहा, "यह एक शिष्टाचार भेंट थी." बीजेपी (BJP) और शिवसेना के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान जारी है.

पिछले विधानसभा चुनाव के विपरीत बीजेपी और शिवसेना ने यह चुनाव मिलकर लड़ा था. 288 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी ने इस बार 105 सीटें जीतीं जबकि शिवसेना 56 सीटों पर विजेता रही. राज्यसभा सदस्य राउत ने पहले कहा था कि उनकी पार्टी ढाई-ढाई वर्ष के लिए मुख्यमंत्री पद साझा करने सहित सत्ता के बंटवारे को लेकर बीजेपी से लिखित आश्वासन चाहती थी.

यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र: शिवसेना-एनसीपी में नहीं बनी बात, संजय राउत से मिलने के बाद शरद पवार बोले ‘हम विपक्ष की भूमिका निभाएंगे’

उन्होंने यह भी दावा किया कि बीजेपी और शिवसेना के बीच मुख्यमंत्री पद साझा करने को लेकर चुनाव से पहले ही सहमति हो गई थी. वहीं राकांपा ने मंगलवार को कहा था कि शिवसेना द्वारा बीजेपी के साथ गठबंधन समाप्त करने की घोषणा के बाद महाराष्ट्र में एक नए राजनीतिक विकल्प पर विचार किया जा सकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2019 01:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).