देश

पीएम मोदी और दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने नोएडा में किया सैमसंग प्लांट का उद्‌घाटन, PM ने कहा-इस प्लांट से 'मेक इन इंडिया' को मिलेगी गति

पीएम ने आगे कहा कि भारत में शायद ही कोई ऐसा परिवार होगा, जहां कोरियाई प्रोडक्ट न हो. आज भारत में लगभग 40 करोड़ स्मार्ट फोन का इस्तेमाल किया जा रहा है

पीएम मोदी और दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने नोएडा में किया सैमसंग प्लांट का उद्‌घाटन, PM ने कहा-इस प्लांट से 'मेक इन इंडिया' को मिलेगी गति
पीएम मोदी (Photo Credit-ANI Twitter)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन आज नोएडा को दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री की सौगात दी. कार्यक्रम में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. पीएम ने इस मौके पर कहा कि इस यूनिट में आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है. मोदी ने इस यूनिट के लिए सैमसंग को बधाई दी. उन्होंने कहा कि 5 हजार करोड़ का यह निवेश सैमसंग के साथ-साथ दोनों देशों के रिश्तों को भी मजबूत करेगा. दूसरी तरफ दिल्ली मेट्रो ने अपने बयान में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक आदमी की तरह टोकन लेकर मेट्रो में सफर किया. साथ ही इस दौरान बाकी यात्री भी मेट्रो में यात्रा करते रहे.

पीएम ने आगे कहा कि भारत में शायद ही कोई ऐसा परिवार होगा, जहां कोरियाई प्रोडक्ट न हो. आज भारत में लगभग 40 करोड़ स्मार्ट फोन का इस्तेमाल किया जा रहा है.साथ ही मोदी ने यह भी कहा कि इस कंपनी के साथ देश में मेक इन इंडिया को गति मिलेगी.

वही पीएम मोदी ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन के साथ मेट्रो में सफर किया. वो दिल्ली के मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से नोएडा के बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो से पहुंचे. दोनों नेता गांधी स्मृति भी गए.

ज्ञात हो कि नोएडा के सेक्टर 81 में स्थित सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स की यह फैक्ट्री करीब 35 एकड़ में फैली है. देश में इसे मेक इन इंडिया की तर्ज पर देखा जा रहा है. इससे करीब 20 हजार रोजगार पैदा होने का अनुमान है. इस फैक्ट्री को बनाने में पिछले साल सैमसंग ने करीब 5 हजार करोड़ का निवेश किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2018 06:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).