अखिलेश यादव का शिवपाल को लेकर बड़ा बयान, कहा- जो आना चाहे आए, हम आंख बंद करके पार्टी में करेंगे शामिल
अखिलेश यादव ने कहा है कि हमारे यादव परिवार में परिवारवाद नहीं है, बल्कि लोकतंत्र है. उन्होंने कहा कि जो अपनी विचारधारा से चलना चाहे वो वैसे ही चले. जो आना चाहे हम उसे अपनी पार्टी में आंख बंद करके शामिल कर लेंगे.
समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस की. इस दौरान अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) को लेकर बड़ा बयान दिया. एसपी से लेकर अलग हुए शिवपाल यादव को लेकर अखिलेश ने नरम तेवर दिखाए. अखिलेश यादव ने कहा है कि हमारे यादव परिवार में परिवारवाद नहीं है, बल्कि लोकतंत्र है. उन्होंने कहा कि जो अपनी विचारधारा से चलना चाहे वो वैसे ही चले. जो आना चाहे हम उसे अपनी पार्टी में आंख बंद करके शामिल कर लेंगे. शिवपाल की वापसी पर अखिलेश ने शुक्रवार को कहा कि जो आना चाहे आए, आंख बंद करके पार्टी में शामिल कर लेंगे.
शिवपाल यादव को लेकर अखिलेश ने कहा कि उनकी तरफ से सुलह की पूरी गुंजाइश है. अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि शिवपाल का घर में स्वागत है. अगर वे आते हैं तो पार्टी में उन्हें आंख बंद कर शामिल कर लूंगा. साथ ही उन्होंने यह भी कहा हम विधानसभा सदस्यता रद्द की याचिका भी वापस ले लेंगे. हमारे परिवार में परिवारवाद नहीं, लोकतंत्र है.
जो आना चाहे आए, हम आंख बंद करके पार्टी में करेंगे शामिल-
Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav on being asked about the possibility of Shivpal Yadav rejoining the party: There is democracy in our family. Our party is open to anyone who wants to come. Everyone is welcome here. #Lucknow pic.twitter.com/44yf1hVWPU
— ANI UP (@ANINewsUP) September 20, 2019
एसपी प्रमुख ने प्रेस कांफ्रेंस में घोषणा की दयाराम पाल समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए है. दयाराम पाल बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं. इस दौरान अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि यूपी सरकार का काउंटडाउन शुरू हो गया है. अखिलेश यादव ने कहा एसपी परिवर्तन का काम करेगी. चिन्मयानंद की गिरफ्तारी के मामले पर एसपी प्रमुख ने कहा कानून अपना काम करेगा, सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट पीड़ित बेटी को न्याय दिलाएंगे ये हमें विश्वास है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2019 05:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

