देश

VIDEO: 'बिना देर किए तुरंत बच्चे पैदा करें': तमिलनाडु में लोकसभा सीटों के परिसीमन पर बवाल, सीएम MK Stalin ने जनता से की ये अपील

तमिलनाडु में लोकसभा सीटों के संभावित परिसीमन को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राज्य की जनता से अपील की है कि वे तुरंत बच्चे पैदा करें.

VIDEO: 'बिना देर किए तुरंत बच्चे पैदा करें': तमिलनाडु में लोकसभा सीटों के परिसीमन पर बवाल, सीएम MK Stalin ने जनता से की ये अपील

Tamil Nadu CM Stalin on Delimitation: तमिलनाडु में लोकसभा सीटों के संभावित परिसीमन को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राज्य की जनता से अपील की है कि वे तुरंत बच्चे पैदा करें. उनका कहना है कि जनसंख्या आधारित परिसीमन से तमिलनाडु का राजनीतिक प्रतिनिधित्व घट सकता है, जिससे राज्य के अधिकारों को नुकसान होगा. स्टालिन ने चिंता जताई कि 2026 में अगर परिसीमन होता है, तो तमिलनाडु की सीटें 39 से घटकर 31 रह जाएंगी.

उन्होंने कहा, ''पहले हम कहते थे कि सोच-समझकर परिवार बढ़ाओ, लेकिन अब स्थिति बदल गई है. अब बिना देर किए बच्चे पैदा करने की जरूरत है!''

ये भी पढ़ें: M.K Stalin Birthday: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन का 72वां जन्मदिन, प्रधानमंत्री मोदी और राज्यपाल रवि ने बधाई दी

तमिलनाडु में लोकसभा सीटों के परिसीमन पर बवाल

5 मार्च को सर्वदलीय बैठक

इस मुद्दे पर चर्चा के लिए स्टालिन ने 5 मार्च को सर्वदलीय बैठक बुलाई है. उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे इस बैठक में शामिल होकर तमिलनाडु के हक की लड़ाई लड़ें. हालांकि, केंद्र सरकार ने स्टालिन के दावों को खारिज कर दिया है. गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि परिसीमन से किसी भी दक्षिण भारतीय राज्य की सीटें कम नहीं होंगी. लेकिन डीएमके नेता इससे संतुष्ट नहीं हैं.

तमिलनाडु में विपक्षी पार्टियां भी इस मुद्दे पर मुखर हो गई हैं. डीएमके नेताओं का कहना है कि अगर उत्तर भारतीय राज्यों की सीटें बढ़ती हैं, तो यह दक्षिण के राज्यों के साथ अन्याय होगा.

आगे क्या होगा?

अब सवाल उठता है कि क्या केंद्र सरकार इस मुद्दे पर दक्षिण भारतीय राज्यों की चिंताओं को दूर कर पाएगी, या फिर ये विवाद और बढ़ेगा? तमिलनाडु की सियासत इस मुद्दे पर पूरी तरह गर्मा गई है. आने वाले दिनों में बड़ा विरोध देखने को मिल सकता है!

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2025 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).