Narayan Rane Statement Row: उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने वाले बयान से महाराष्ट्र में हंगामा, बीजेपी-शिवसेना के कार्यकर्ता भिड़े, पुलिस ने किया बल प्रयोग

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने वाले केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे के बयान से मुंबई में भी हंगामा हो रहा है. शिवसेना कार्यकर्ता अपने मुखिया को लेकर दिए गए बयान से भड़क गए है और बीजेपी नेता राणे के खिलाफ मुंबई में उनके आवास की तरफ विरोध मार्च निकाल रहे है.

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के खिलाफ शिवसेना का प्रदर्शन (Photo Credits; ANI)

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को थप्पड़ मारने वाले केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे (Narayan Rane) के बयान से मुंबई में भी हंगामा हो रहा है. शिवसेना कार्यकर्ता अपने मुखिया को लेकर दिए गए बयान से भड़क गए है और बीजेपी नेता राणे के खिलाफ मुंबई में उनके आवास की तरफ विरोध मार्च निकाल रहे है. उधर, बीजेपी कार्यकर्ता सुबह से ही मंत्री के समर्थन में उनके सांताक्रूज (पश्चिम) में जुहू तारा रोड स्थित आवास के बाहर एकत्र हो गए. जिस वजह से दोनों पक्षों में टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई. हालत को देखते हुए मौके पर मौजूद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर बवाल को बढ़ने से रोक दिया. उद्धव के खिलाफ बयान: नासिक के पुलिस आयुक्त ने राणे की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए

आज सुबह से ही महिलाओं सहित शिवसेना के कार्यकर्ता राणे के खिलाफ तख्तियां लिए और नारेबाजी करते हुए, जुहू स्थित युवा सेना (पार्टी की युवा शाखा) के एक कार्यालय के बाहर जमा हो गए. उधर, शिवसेना कार्यकर्ताओं के एक समूह ने नासिक में बीजेपी पार्टी कार्यालय पर पथराव किया और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के खिलाफ नारेबाजी की.

अधिकारी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए महिला पुलिस कर्मियों सहित भारी पुलिस बल राणे के आवास के बाहर तैनात किया गया है.

नारायण राणे ने दावा किया था कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने संबोधन में ठाकरे यह भूल गए कि देश की आजादी को कितने साल हुए हैं. इसी संदर्भ में मंत्री ने कथित विवादित बयान दिया. राणे ने रायगढ़ जिले में सोमवार को ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के दौरान कहा, ‘‘ यह शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री को यह नहीं पता कि आजादी को कितने साल हो गए हैं. भाषण के दौरान वह पीछे मुड़ कर इस बारे में पूछते नजर आए थे. अगर मैं वहां होता तो उन्हें एक जोरदार थप्पड़ मारता.’’

नासिक के पुलिस आयुक्त दीपक पांडे ने आपत्तिजनक बयान देने के मामले में मंगलवार को केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश जारी किए और पुलिस के एक दल को कोंकण शहर के चिपलुन रवाना कर दिया गया.  जन आशीर्वाद यात्रा के सिलसिले में राणे अभी वहीं मौजूद हैं. राणे के खिलाफ महाराष्ट्र के उत्तरी शहर के आलावा पुणे और महाड में भी प्राथमिकी दर्ज की गई है.

वहीँ, केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के खिलाफ दिए गए अपने कथित बयान का मंगलवार को बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसी टिप्पणी कर कोई अपराध नहीं किया है. मामले में उनकी गिरफ्तारी की अटकलों के बीच राणे ने कहा कि वह कोई ‘‘आम’’ आदमी नहीं हैं और इस तरह की खबरों के खिलाफ उन्होंने मीडिया को आगाह किया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड