देश

महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह के आड़ में आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद ने बिहार सरकार पर साधा निशाना

राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने शुक्रवार को महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह के बहाने बिहार की मौजूदा सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने डॉ़ सिंह के साथ मरणोपरांत किए गए व्यवहार पर दुख जताते हुए सरकार को आड़े हाथों लिया. नके परिजनों ने आरोप लगाया है कि अस्पताल प्रशासन उन्हें सही समय पर एंबुलेंस तक नहीं उपलब्ध करा सका.

महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह के आड़ में आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद ने बिहार सरकार पर साधा निशाना
लालू प्रसाद यादव (Photo Credits: IANS)

राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने शुक्रवार को महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह (Vashishtha Narayan Singh) के बहाने बिहार की मौजूदा सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने डॉ़ सिंह के साथ मरणोपरांत किए गए व्यवहार पर दुख जताते हुए सरकार को आड़े हाथों लिया. पूर्व केंद्रीय मंत्री के ट्विटर हैंडल से शुक्रवार को ट्वीट कर कहा गया कल (गुरुवार को) बिहार गौरव और हमारी सांझी धरोहर महान गणितज्ञ आदरणीय डॉ. वशिष्ठ नारायण सिंह जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. मौत सबको एक ना एक दिन आनी ही है, लेकिन मरणोपरंत जिस प्रकार उनके पार्थिव शरीर के साथ असंवेदनशील नीतीश सरकार द्वारा जो अमर्यादित सलूक किया गया, वह अतिनिंदनीय है."

एक अन्य ट्वीट में लिखा गया, "क्या बड़बोली डबल इंजन सरकार उस महान विभूति को एक एंबुलेंस तक प्रदान नहीं कर सकती थी? मीडिया में बदनामी होने के बाद क्या किसी के पार्थिव शरीर को बीच सड़क रोककर उन्हें श्रद्घांजलि देना एक मुख्यमंत्री को शोभा देता है? क्या अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान मुख्यमंत्री उन्हें कभी देखने गए?"

यह भी पढ़ें: महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का निधन, परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर एंबुलेंस नहीं देने का आरोप लगाया

एक अन्य ट्वीट में लालू प्रसाद ने राजद सरकार द्वारा सिंह के अच्छे अस्पताल में इलाज करवाने का दावा करते हुए कहा, "हमारे कार्यकाल में मैंने उनका अच्छे से अच्छे अस्पताल में इलाज करवाया. उनकी सेवा करने वाले पारिवारिक सदस्यों को सरकारी नौकरी दी, ताकि वो पटना में उनकी अच्छे से देखभाल कर सकें. महान गणितज्ञ आदरणीय डॉ. वशिष्ठ बाबू को कोटि-कोटि नमन और विनम्र श्रद्घांजलि." उल्लेखनीय है कि डॉ़ सिंह का गुरुवार को पटना में निधन हो गया था. उनके परिजनों ने आरोप लगाया है कि अस्पताल प्रशासन उन्हें सही समय पर एंबुलेंस तक नहीं उपलब्ध करा सका.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2019 01:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).