Bihar Politics: लालू यादव का कटाक्ष, कहा- क्या होता है कांग्रेस का गठबंधन? RJD की जमानत भी जब्त हो जाती..
लंबे समय बाद राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दिल्ली से पटना पहुंच रहे है. इससे पहले उन्होंने बिहार में कांग्रेस के साथ अपनी पार्टी का गठबंधन खत्म होने पर कटाक्ष बोला. पत्रकारों से बात करते हुए वरिष्ठ नेता लालू यादव ने कहा ''कांग्रेस का गठबंधन क्या होता है? क्या हम सब कांग्रेस को हारने के लिए दे देते.. उनके भरोसे छोड़ देते? जमानत गंवा देते?''
नई दिल्ली: लंबे समय बाद राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) दिल्ली से पटना पहुंच रहे है. इससे पहले उन्होंने बिहार (Bihar) में कांग्रेस के साथ अपनी पार्टी का गठबंधन खत्म होने पर कटाक्ष बोला. पत्रकारों से बात करते हुए वरिष्ठ नेता लालू यादव ने कहा ''कांग्रेस का गठबंधन क्या होता है? क्या हम सब कांग्रेस को हारने के लिए दे देते.. उनके भरोसे छोड़ देते? जमानत गंवा देते?'' दिल्ली पुलिस ने संसद पास में फर्जीवाड़े को लेकर बिहार से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया
बिहार में उपचुनाव के प्रचार के दौरान और कांग्रेस-आरजेडी (Congress-RJD Alliance) का गठबंधन टूटने के बाद लालू यादव बिहार जा रहे हैं. इसलिए भी उनका दिल्ली से पटना जाना बेहद अहम माना जा रहा है. हालांकि उपचुनाव में उम्मीदवारों के ऐलान के बाद लालू यादव और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मुलाकात दिल्ली में भी हो चुकी है. आगे की रणनीति लालू यादव पटना जाकर पार्टी के अन्य नेताओं से मुलाकात करके ही तय करने वाले है.
#WATCH | Delhi: RJD leader Lalu Prasad Yadav speaks on the breaking of party's alliance with Congress in Bihar. He says, "What is Congress' alliance? Would we have left everything to Congress for a loss? For losing of deposits?"
The RJD leader will go to Patna. pic.twitter.com/3IZpa41zuU
— ANI (@ANI) October 24, 2021
गौरतलब है कि बिहार में 30 अक्टूबर को विधानसभा की 2 सीटों पर उपचुनाव होने हैं. राज्य में पिछला विधानसभा चुनाव आरजेडी और कांग्रेस ने गठबंधन में ही लड़ा था, लेकिन इस बार उपचुनाव में ये गठबंधन टूट गया है. पहले आरजेडी ने उपचुनाव की दोनों सीटों-कुशेश्वरस्थान और तारापुर पर उम्मीदवार उतार दिए. जिसके बाद कांग्रेस ने भी आरजेडी के खिलाफ अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतार दिए.
प्राप्त जानकारी के अनुसार लालू यादव आज (रविवार) दोपहर में दिल्ली से पटना के लिए रवाना हुए. उनके साथ पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती भी पटना पहुंच रहीं है. लंबे समय से बीमार लालू यादव का दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा है. हालांकि डॉक्टर की सहमति के बाद ही लालू प्रसाद यादव का पटना जाने का कार्यक्रम तय हुआ है. डॉक्टर ने उन्हें डाइट चार्ट समय-समय पर शुगर लेवल की निगरानी करने की सलाह दी है.
पार्टी के अनुसार फिलहाल लालू यादव का चुनाव प्रचार में हिस्सा लेना तय नहीं हुआ है. लालू यादव की तबीयत को देखते हुए ही आगे विचार किया जायेगा. लेकिन पार्टी के 20 स्टार प्रचारकों की सूची में लालू का नाम पहले पायदान पर है. इस बीच बीजेपी नेता और मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने उनके बिहार में प्रचार करने के कयास पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि चारा घोटाले में सजा काट रहे लालू यादव को कोर्ट ने स्वास्थ्य कारणों से जमानत दी है. लेकिन अगर वो चुनाव प्रचार करने जाते हैं तो कोर्ट को इस पर संज्ञान लेकर लालू यादव पर कार्रवाई करने की जरूरत है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2021 03:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

