एजेंसी न्यूज

Maharashtra: 'भगवान राम मांसाहारी हैं'... विवादित बयान देने वाले NCP विधायक जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ FIR दर्ज

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा)- शरद पवार गुट के विधायक जितेंद्र अव्हाड के खिलाफ उनकी एक टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को यहां कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का एक मामला दर्ज किया गया.

Maharashtra: 'भगवान राम मांसाहारी हैं'... विवादित बयान देने वाले NCP विधायक जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ FIR दर्ज
(Photo : X)

पुणे, 5 जनवरी: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा)- शरद पवार गुट के विधायक जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) के खिलाफ उनकी एक टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को यहां कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का एक मामला दर्ज किया गया.

विश्रामबाग पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शहर इकाई के प्रमुख धीरज घाटे की एक शिकायत के आधार पर, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अव्हाड के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295 (ए) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई. अव्हाड ने दो दिन पहले तब विवाद खड़ा कर दिया था जब उन्होंने कहा था कि भगवान राम मांसाहारी थे. Ayodhya Ram Mandir: 1528 से 2024 तक! आसान नहीं था विवादित ढांचे से लेकर भव्य राम मंदिर तक का सफर, पढ़ें अयोध्या की पूरी टाइमलाइन

शिरडी में बुधवार को राकांपा के एक कार्यक्रम में राकांपा विधायक अव्हाड ने कहा था, “वह (भगवान राम) शिकार करके खाया करते थे. वह हमारे, बहुजनों के थे. आप (भाजपा) हमें शाकाहारी बना रहे हो, (लेकिन) हम राम के उदाहरण को मान रहे हैं और मटन खा रहे हैं.” ‘बहुजन’ शब्द का उपयोग महाराष्ट्र में पारंपरिक तौर पर हिंदू समाज के गैर-ब्राह्मण वर्गों के लिए किया जाता है.

विधायक अव्हाड ने बाद में कहा कि यदि किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह खेद व्यक्त करेंगे.

पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच की जा रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2024 10:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).