देश

देश के विकास के लिए मोदी सरकार के साथ मिलकर काम करने को तैयार: कांग्रेस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और उनके मंत्रिपरिषद के सदस्यों के शपथ ग्रहण के बाद कांग्रेस (Congress) ने शुक्रवार को कहा कि वह देश के विकास के लिए सरकार के साथ मिलकर काम करने की इच्छुक है.

देश के विकास के लिए मोदी सरकार के साथ मिलकर काम करने को तैयार: कांग्रेस
कांग्रेस (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और उनके मंत्रिपरिषद के सदस्यों के शपथ ग्रहण के बाद कांग्रेस (Congress) ने शुक्रवार को कहा कि वह देश के विकास के लिए सरकार के साथ मिलकर काम करने की इच्छुक है. कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर (Twitter) हैंडल से ट्वीट किया.

कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी नई कैबिनेट के मंत्रियों को बधाई. हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं और भारत और उसके नागरिकों की प्रगति और विकास के लिए साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं."

यह भी पढ़ें : Modi Cabinet 2.0: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 57 मंत्रियों ने ली शपथ, कैबिनेट में 24 सहयोगी

गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है. लगातार दूसरी बार ऐसा हुआ है जब कांग्रेस को नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए जरूरी 55 सीटें तक नहीं मिल पाई हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2019 12:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).