भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी सांसद रविकिशन ने कहा- राहुल गांधी राजनीति में सीरियस नहीं हैं
उत्तर प्रदेश की गोरखपुर लोकसभा सीट से सांसद व भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रविकिशन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर शनिवार को निशाना साधा और कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राजनीति को सीरियस तरीके से नहीं ले रहे हैं, औ यदि इसी तरह चलता रहा तो एक दिन कांग्रेस पार्टी समाप्त हो जाएगी.
उत्तर प्रदेश की गोरखपुर (Gorakhpur) लोकसभा सीट से सांसद व भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रविकिशन (Ravi Kishan) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर शनिवार को निशाना साधा और कहा कि पूर्व कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष राजनीति को सीरियस तरीके से नहीं ले रहे हैं, औ यदि इसी तरह चलता रहा तो एक दिन कांग्रेस पार्टी समाप्त हो जाएगी. रविकिशन ने कहा कि कांग्रेस ने 60 सालों तक गरीबों का शोषण किया है. उन्होंने कहा कि "राहुल गांधी राजनीति में सीरियस नहीं हैं. जबकि राजनीति एक सीरियस चीज है. ऐसे ही कुछ भी बोलते रहे तो एक दिन कांग्रेस पार्टी खत्म हो जाएगी. अब तो कांग्रेस के लोग संसद भी नहीं आते हैं. जबकि मैं शूटिंग छोड़कर संसद आता हूं."
कर्नाटक के सियासी हालात पर सांसद रविकिशन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से प्रभावित होकर वहां के विधायक भाजपा में शामिल हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर महादेव की कृपा रही तो भोजपुरी भाषा को हम लोग आठवीं अनुसूची में शामिल करा लेंगे. यह भी पढ़ें- रवि किशन ने कहा- भोजपुरी में बनाऊंगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक
उन्होंने कहा कि आज भोजपुरी भाषा पूरी दुनिया में बोली जाती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2019 06:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

