देश

भगवान बिरसा मुंडा की परपोती के निधन पर झारखंड CM रघुवर दास ने जताया दुख

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भगवान बिरसा मुंडा की पर पोती आश्रिता टूटी का बृहस्पतिवार को आकस्मिक निधन हो जाने पर गहरा दुख प्रकट किया.

भगवान बिरसा मुंडा की परपोती के निधन पर झारखंड CM रघुवर दास ने जताया दुख
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास (Photo Credit: PTI)

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भगवान बिरसा मुंडा की पर पोती आश्रिता टूटी का बृहस्पतिवार को आकस्मिक निधन हो जाने पर गहरा दुख प्रकट किया. दास ने आश्रिता टूटी के निधन पर गहरी संवेदना और दुख प्रकट किया एवं कहा कि ईश्वर उनके परिवार को दुख की इस घड़ी में सम्बल प्रदान करे.

भगवान बिरसा मुंडा की परपोती असरीता टूटी का आज निधन हो गया. क्षेत्रीय और जनजातीय भाषा विभाग की सहायक अध्यापिका डॉ. असरिता टूटी कुछ दिनों पूर्व एक सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गई थीं और कोमा में चली गई थीं. 11 अक्टूबर को प्रोफेसर असरिता टूटी विभागीय कार्य करने के बाद शाम 6 बजे हिंदी विभाग के डीन के ऑफिस होते हुए अपने आवास की ओर जा रही थीं.

अचानक से एक मोटरसाइकिल सवार ने नशे की हालत में धक्का मार दिया. आनन-फानन में उन्हें रिम्स ले जाया गया. बाद में उन्हें निजी अस्पताल में उन्हें रेफर कर दिया गया था.

प्रोफेसर असरिता टूटी भगवान बिरसा मुंडा की परपोती थीं. वह इंडियन महिला हॉकी टीम की पहली आदिवासी कोच भी रहीं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2018 09:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).