रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने फिर भरा दम, कहा- पीओके में हो रहे मानवाधिकार हनन पर ध्यान दे पाकिस्तान

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के नागरिकों को मिले मानवाधिकारों का हनन रोकने पर ध्यान देना चाहिए. रक्षामंत्री अपनी यात्रा के दौरान पाकिस्तान से खतरों के मद्देनजर इस क्षेत्र में सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा भी करने वाले हैं. उन्होंने कहा कि देश में इस बात को लेकर कभी कोई आशंका नहीं थी कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है.

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह (Photo Credits:ANI)

नई दिल्ली : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान (Pakistan) को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के नागरिकों को मिले मानवाधिकारों का हनन रोकने पर ध्यान देना चाहिए. लेह स्थित डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ हाईयर एल्टीट्यूड रिसर्च द्वारा आयोजित किसान विज्ञान मेले में मुख्य अतिथि के रूप में लद्दाख गए सिंह ने ट्वीट किया.

कहा कि, "देश में इस बात को लेकर कभी कोई आशंका नहीं थी कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है. सच्चाई यह है कि पाकिस्तान ने पीओके और गिलगित-बाल्टिस्तान में अवैध कब्जा कर रखा है. पाकिस्तान को पीओके में नागरिकों का हो रहे मानवाधिकार हनन पर ध्यान देना चाहिए."

यह भी पढ़ें : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार से जापान और दक्षिण कोरिया की पांच दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, "पाकिस्तान के पास कश्मीर मामले में हस्तक्षेप का कोई अधिकार नहीं है. दूसरी ओर, वह अवैध रूप से पीओके पर कब्जा किए हुआ है. भारतीय संसद ने 1994 में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया, जिससे भारत की स्थिति बिल्कुल स्पष्ट हो गई थी."

रक्षामंत्री अपनी यात्रा के दौरान पाकिस्तान से खतरों के मद्देनजर इस क्षेत्र में सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा भी करने वाले हैं. उन्होंने ट्वीट किया, "मैं पाकिस्तान से पूछना चाहता हूं कि कश्मीर उसके कब्जे में कब था? और पाकिस्तान खुद भी भारत से अलग होकर ही बना है. हम पाकिस्तान के अस्तित्व का सम्मान करते हैं और इसका मतलब यह नहीं है कि पाकिस्तान लगातार भारत के बारे में विवेकहीन टिप्पणी कर सकता है."

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड