देश

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018: प्रचार के आखिरी दिन अमित शाह ने भरी हुंकार, कहा राज्य में एक बार फिर से बीजेपी की बनेगी सरकार

राजस्थान (Rajasthan) में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने का विश्वास जाहिर करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (BJP President Amit shah) ने बुधवार को कांग्रेस पर चुनाव प्रचार के दौरान जाति और धर्म की राजनीति को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया.

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018: प्रचार के आखिरी दिन अमित शाह ने भरी हुंकार, कहा राज्य में एक बार फिर से बीजेपी की बनेगी सरकार
अमित शाह (Photo Credits: PTI)

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने का विश्वास जाहिर करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (BJP President Amit shah) ने बुधवार को कांग्रेस पर चुनाव प्रचार के दौरान जाति और धर्म की राजनीति को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया. राज्य में विधानसभा चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए शाह ने कहा, ‘‘हम एक रचनात्मक, एक सकारात्मक एजेंडे को पूरे चुनाव में लेकर गए हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि हम राजस्थान में निश्चित रूप से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रहे हैं.’’

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित रूप से 2019 में मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी.’’उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस ने अपने परंपरागत तीन मुद्दों पर चुनाव लड़ने का प्रयास किया। जातिवाद के मुद्दों को उभारने का प्रयास किया, परिवारवाद के आधार पर चुनाव लड़ने का प्रयास किया और तुष्टिकरण की नीति को भी आगे बढ़ाने का प्रयास किया. वहीं हमने राजस्थान का भविष्य, राजस्थान का विकास और गरीबों का कल्याण. इन तीन मुद्दों पर विकास को आगे ले जाने का प्रयास किया है. यह भी पढ़े: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018: अमित शाह ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- अपने सेनापति का नाम क्यों नहीं बता रहे हैं?

मुझे लगता है कि हमारे मुद्दों को उसी जनता ने स्वीकारा है जो कांग्रेस के तीनों मुद्दों को नकार चुकी है.’’शाह ने कहा, हमने पूरे प्रचार में "विकास की राजनीति" को मुख्य मुद्दा बनाया है और उसको एक अच्छा जनप्रतिसाद लोगों की ओर से मिला है। कांग्रेस की स्थिति नेता तय कर पाने तक भी नहीं पहुंची है। हर जिले में एक-एक व्यक्ति अपने आप को मुख्यमंत्री बताकर जनता के वोट बटोरने का काम कर रहा है। लेकिन जनता जानती है कि कांग्रेस में न नेता है, न नीति है न सिद्धांत है। कांग्रेस ने यहां जाति व धर्म की राजनीति को भी आगे बढाया. यह भी पढ़े: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, नेहरू-गांधी परिवार की प्राइवेट लिमिटेड फर्म है कांग्रेस

बुलंदशहर में हिंसा की घटना संबंधी एक सवाल पर शाह ने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और मुख्यमंत्री ने जांच के लिए एसआईटी गठित की है। मैं नहीं मानता कि इस प्रकार की दुर्भाग्यपूर्ण घटना को राजनीतिक रंग देना उचित है.’’कांग्रेस के आरोप पर उन्होंने कहा कि एसआईटी की रिपोर्ट के बाद दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी पहले यह स्पष्ट करे कि उसके नेता नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान गए और वहां के सेनाध्यक्ष को गले लगाया। वह राहुल गांधी की सूचना पर गए थे या नहीं। सिद्धू ने स्पष्ट कहा है कि मेरा कप्तान राहुल गांधी है और मेरे कप्तान की सूचना पर मैं पाकिस्तान गया.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2018 01:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).