Rajasthan Shocker: पुजारी को जिंदा जलाने के मामले को लेकर बीजेपी नेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का गहलोत सरकार पर बड़ा हमला, कहा-सूबे में गुंडों का राज

राजस्थान के करौली में भूमि विवाद को लेकर एक पुजारी को जिंदा जलाकर मार दिया गया. इस मसले को लेकर हर तरफ से तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है. पुजारी को जख्मी हालत में अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने वहां दम तोड़ दिया. इस मामले में पुलिस ने कैलाश मीणा नामक आरोपी को धरदबोचा है. साथ ही अन्य की तलाश जारी है. इसी बीच पुरे मामले को लेकर सूबे में विपक्ष की भूमिका अदा कर रही बीजेपी हमलावर हो गई है.

बीजेपी नेता राज्यवर्धन सिंह राठौर और सीएम अशोक गहलोत (Photo Credits-ANI/PTI)

जयपुर, 9 अक्टूबर. राजस्थान (Rajasthan) के करौली (Karauli) में भूमि विवाद को लेकर एक पुजारी को जिंदा जलाकर मार दिया गया. इस मसले को लेकर हर तरफ से तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है. पुजारी को जख्मी हालत में अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने वहां दम तोड़ दिया. इस मामले में पुलिस ने कैलाश मीणा नामक आरोपी को धरदबोचा है. साथ ही अन्य की तलाश जारी है. इसी बीच पुरे मामले को लेकर सूबे में विपक्ष की भूमिका अदा कर रही बीजेपी हमलावर हो गई है. बीजेपी नेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (Rajyavardhan Singh Rathore) ने राज्य की गहलोत सरकार (Gehlot Govt) को आड़े हाथ लिया है. उन्होंने कहा कि सूबे में गुंडों का राज है.

करौली में एक पुजारी की मौत पर भाजपा नेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में आज कोई भी सुरक्षित नहीं है - न महिलाएं, न बच्चे, न पुजारी और न ही पुलिस. जो सरकार पाँच-सितारा होटल में महीनों तक रहती है, वह सिर्फ अपना बचाव कर सकती है. जनता का नहीं. यह भी पढ़ें-Rajasthan Shocker: भू माफिया ने पुजारी को पेट्रोल डालकर जलाया, इलाज के दौरान मौत- मुख्य आरोपी गिरफ्तार

ANI का ट्वीट-

राठौर ने कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार, राजस्थान ​महिलाओं के खिलाफ अपराधों में सबसे पहला स्थान है. यहां गुंडों का राज है. यहां सिर्फ कांग्रेस के विधायकों और उनके मंत्रियों का बचाव हो रहा है..यहां जनता की कोई सुरक्षा नहीं हो रही है.

वहीं पुरे मामले पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सपोटरा,करौली में बाबूलाल जी की हत्या अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है,सभ्य समाज में ऐसे कृत्य का कोई स्थान नहीं है। प्रदेश सरकार इस दुखद समय में शोकाकुल परिजनों के साथ है. घटना के प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है एवं कार्रवाई जारी है. दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Arun Jaitley Stadium Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में आज बल्लेबाज करेंगे रनों की बारिश या गिरेगा विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट