किसान ने की आत्महत्या, नोट में लिखा गहलोत-पायलट का नाम,सचिन पायलट बोले-हम मामले की जांच कर रहे

राजस्थान के श्रीगंगानगर से सामने आया है. यहां पर कर्ज से परेशान चल रहे एक किसान ने खुदकुशी कर ली. उसे उम्मीद थी कि राज्य सरकार अपने वादे के मुताबिक कर्ज माफ कर देगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और बढ़ते हुए दबाव के बोझ में उसने अपनी जान दे दी. इस मामले पर अब सूबे के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि मामले की जांच चल रही है. घटना (किसान आत्महत्या) अफसोसजनक है.

सचिन पायलट (Photo Credits-ANI Twitter)

नई दिल्ली. हमारे देश में किसानों को लेकर हमेशा बड़ी-बड़ी बातें की जाती है लेकिन उन पर अमल कम ही हो पाता है. ताजा मामला मामला राजस्थान (Rajasthan) के श्रीगंगानगर से सामने आया है. यहां पर कर्ज से परेशान चल रहे एक किसान ने खुदकुशी कर ली. उसे उम्मीद थी कि राज्य सरकार अपने वादे के मुताबिक कर्ज माफ कर देगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और बढ़ते हुए दबाव के बोझ में उसने अपनी जान दे दी. इस मामले पर अब सूबे के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने कहा कि मामले की जांच चल रही है. घटना (किसान आत्महत्या) अफसोसजनक है. अब तक मुझे जो जानकारी मिली है, राजस्थान सरकार (Rajasthan Govt) राज्य में किसानों के बेहतर भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.

ज्ञात हो कि रविवार को श्रीगंगानगर के ठाकरी गांव के एक 45 वर्षीय किसान ने आत्महत्या कर ली थी. किसान ने सुसाइड करने से पहले एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया. वीडियो में उसने कथित तौर पर अपनी मौत के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) को जिम्मेदार ठहराया है. जिसके बाद सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने इस मामले में अपना पक्ष रख दिया है, जबकि सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है. यह भी पढ़े-कांग्रेस हार के कारणों की समीक्षा कर रही: सचिन पायलट

आपको बता दें कि सुसाइड नोट में किसान ने अपनी मौत के लिए मुख्यमंत्री गहलोत (CM Ashok Gehlot) के खिलाफ कथित तौर पर मुकदमा दर्ज करने की भी बात कही है.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर-पूर्वी भारत समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, जानें दिल्ली-मुंबई में अज कैसा रहेगा मौसम

Heatwave Alert: हीटवेव का रेड और ऑरेंज अलर्ट! दिल्ली-एनसीआर, यूपी और राजस्थान समेत इन राज्यों में 45 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; आईएमडी ने जारी की चेतावनी

School Summer Holidays 2026 State-Wise List: भीषण गर्मी और हीटवेव के चलते दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार और अन्य राज्यों में स्कूलों की छुट्टियों का शेड्यूल जारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड