कांग्रेस हार के कारणों की समीक्षा कर रही: सचिन पायलट

पायलट ने कहा कि देशभर में कांग्रेस को उम्मीद से काफी कम वोट मिले हैं। उन्होंने कहा, "हमें निचले स्तर से कारण पता करने की जरूरत है। इन कारणों का विश्लेषण करने के बाद हम जल्द ही आगामी योजना बनाएंगे। राज्य में निकाय चुनाव होने वाले हैं और हमने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।"

राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट (Photo Credits: IANS)

जयपुर. राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में मिली हार की समीक्षा कर रही है। इसके लिए बूथ स्तर पर सर्वे किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा, "हमने राज्य भर के 50 हजार बूथों से रिपोर्ट मंगाई है कि हमें कितने वोट मिले और क्या वजह रही, जिससे पार्टी उम्मीदवार की हार हुई। बूथ लेवल से आंकड़े जुटाने के बाद हम सर्वे करेंगे।"

पायलट ने कहा कि देशभर में कांग्रेस को उम्मीद से काफी कम वोट मिले हैं। उन्होंने कहा, "हमें निचले स्तर से कारण पता करने की जरूरत है। इन कारणों का विश्लेषण करने के बाद हम जल्द ही आगामी योजना बनाएंगे। राज्य में निकाय चुनाव होने वाले हैं और हमने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।"

राज्य में दो उपचुनाव होने हैं -नागौर और मंदावा में। यहां से दोनों विधायक हनुमान बेनीवाल और नरेंद्र कुमार ने सांसद बनने के बाद मंगलवार को इस्तीफा दे दिया।

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड