राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018: हार्दिक पटेल ने फिर खोला बीजेपी के खिलाफ मोर्चा, कहा- सूबे में होगा सत्ता परिवर्तन
उदयपुर में हाल की यात्रा में बीजेपी की केन्द्र और राज्य सरकार पर हमला करते हुए हार्दिक ने कहा कि दोनों सरकारों ने केवल वोट बैंक की राजनीति के लिये जनता को धोखा दिया है. उन्होंने कहा ‘‘ मैंने भीलवाडा और उदयपमुर में सभाएं की है और चुनाव प्रचार खत्म होने से पूर्व कोटा और झालावाड में सभाएं करूंगा. मैं यहां के मुद्दों को समझने का प्रयास कर रहा हूं ताकि उनको अच्छी तरह से उठा सकूं. ’’
उदयपुर : गुजरात के पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने सोमवार को कहा कि राजस्थान की जनता ने बीजेपी को सत्ता से बाहर करने का मानस बना लिया है और सात दिसम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा विपक्षी पार्टी बनेगी. उन्होंने कहा ‘'मैं राजस्थान के गांवों में लोगों के साथ बैठक कर रहा हूं और जनता का फीडबैक है कि वे अब बदलाव चाहते हैं. बीजेपी ने लोगों को धोखा दिया है, विशेषकर युवाओं को, रोजगार देने के मामले में. राज्य में कोई रोजगार पैदा नहीं हुआ और बड़ी संख्या में पद खाली पडे़ है.' उन्होंने कहा कि बीजेपी के लिये सबसे अच्छा स्थान विपक्ष है. यह पार्टी मजबूत विपक्षी पार्टी है और चुनाव में जनता यह करना चाहती है.
उदयपुर में हाल की यात्रा में बीजेपी की केन्द्र और राज्य सरकार पर हमला करते हुए हार्दिक ने कहा कि दोनों सरकारों ने केवल वोट बैंक की राजनीति के लिये जनता को धोखा दिया है. उन्होंने कहा ‘‘ मैंने भीलवाडा और उदयपमुर में सभाएं की है और चुनाव प्रचार खत्म होने से पूर्व कोटा और झालावाड में सभाएं करूंगा. मैं यहां के मुद्दों को समझने का प्रयास कर रहा हूं ताकि उनको अच्छी तरह से उठा सकूं. ’’
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2018 01:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).