राजा भैया ने किया नई पार्टी का ऐलान, बोले- आरक्षण पर हो रही राजनीति के बाद लिया यह फैसला

रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में एक नई राजनीतिक पार्टी के गठन की घोषणा की.....राजा भैया का शुमार उन ठाकुर में होता है, जो लंबे समय तक सत्ता में बने रहे हैं.......

रघुराज प्रताप सिंह ( Photo Credit-IANS )

लखनऊ:  रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में एक नई राजनीतिक पार्टी के गठन की घोषणा की. राजा भैया कुंडा से निर्दलीय विधायक हैं. राजा भैया की पार्टी अगामी लोकसभा चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा कि यह उनके समर्थकों की लंबे समय से मांग थी. उन्होंने मीडिया से कहा कि पार्टी के नाम की घोषणा बाद में की जाएगी. वह राजनीति में अपने प्रवेश के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे एक समारोह में भाग ले रहे थे.

राजा भैया कुंडा से लगातार छह कार्यकाल के लिए चुने गए हैं. राजा भैया ने कहा कि उनके पार्टी के झंडे में पीला रंग ऊपर व हरा रंग नीचे होगा. उन्होंने एससी/एसटी अधिनियम की निंदा की और कहा कि लोग इसके प्रावधानों से असहज हैं. यह पूछे जाने पर कि क्या किसी राजनीतिक दल से गठजोड़ करेंगे, राजा भैया ने कहा कि वह अभी किसी राजनीतिक समूह से तालमेल के मूड में नहीं हैं. उन्होंने कहा कि वह उपयुक्त समय पर फैसला लेंगे.

यह भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 18 अहम फैसलों पर लगाई मुहर

राजा भैया भाजपा शासन में कल्याण सिंह, राम प्रकाश गुप्ता, राजनाथ सिंह के मंत्रिमंडल में व सपा शासन में मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव के कार्यकाल में मंत्रिमंडल का हिस्सा रहे हैं. राजा भैया का शुमार उन ठाकुर में होता है, जो लंबे समय तक सत्ता में बने रहे हैं

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, कार्तिक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

कल का मौसम 16 मई: उत्तर भारत में भीषण लू का अलर्ट; अंडमान पहुंचा मानसून, जानें अपने शहर का हाल