एजेंसी न्यूज

Rahul Gandhi Look-ALike : भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुआ राहुल गांधी का ' हमशक्ल '- देखें वीडियो

Rahul Gandhi Look-ALike : राहुल गांधी की ' भारत जोड़ो यात्रा ' उत्तरप्रदेश में चल रहीं है. इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा में उनके हमशक्ल फैजान चौधरी भी दिखाईं दिए. फैजान हुबहू राहुल गांधी की तरह ही दिखते हैं और उनकी आवाज भी राहुल गांधी के जैसी ही हैं.

Rahul Gandhi Look-ALike : भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुआ राहुल गांधी का ' हमशक्ल '- देखें वीडियो
Credit- ( Wikimedia Commons -PTI )

कुछ दिन पहले असम के हिमंत बिस्वा सरमा ने ' भारत जोड़ो यात्रा ' और राहुल गांधी पर ये आरोप लगाया था कि इस यात्रा में राहुल के साथ उनका एक हमशक्ल भी शामिल हैं. ये खबर मीडिया में काफी चली थीं, लेकिन अब खुद राहुल गांधी के हमशक्ल ने ही ' भारत जोड़ो यात्रा ' में शामिल होने की बात कहीं है. राहुल गांधी के इस हमशक्ल का नाम है फैजान चौधरी , वो सिर्फ राहुल गांधी की तरह दिखते ही नहीं हैं, बल्कि उनकी आवाज भी राहुल गांधी की ही तरह हैं और वे सफ़ेद कलर की टी -शर्ट भी राहुल गांधी की तरह ही पहनते हैं.

देखें वीडियो :

 

इस दौरान फैजान ने ' भारत जोड़ो यात्रा ' पर कहा कि राहुल गांधी को यूपी में बहुत प्यार और समर्थन मिल रहा हैं. उन्होंने कहा कि यूपी यात्रा के दौरान वे इसमें शामिल रहेंगे. फैजान का कहना है कि पिछली यात्रा में वे कश्मीर तक गए थे, लेकिन अब वे निजी काम की वजह से केवल यूपी यात्रा में ही शामिल रहेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2024 05:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).