देश

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: कांग्रेस नेता राहुल गांधी 14 अक्टूबर से शुरू करेंगे चुनाव प्रचार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने पार्टी के पक्ष में चुनाव अभियान की शुरुआत 14 अक्टूबर से नूह जिले से शुरू करेंगे. कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी में कड़ी टक्कर के बीच प्रदेश में 21 अक्टूबर को चुनाव होने हैं. मतगणना 24 अक्टूबर को होगी.

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: कांग्रेस नेता राहुल गांधी 14 अक्टूबर से शुरू करेंगे चुनाव प्रचार
राहुल गांधी (Photo Credits: PTI)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने पार्टी के पक्ष में चुनाव अभियान की शुरुआत 14 अक्टूबर से नूह जिले से शुरू करेंगे. कांग्रेस (Congress) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) में कड़ी टक्कर के बीच प्रदेश में 21 अक्टूबर को चुनाव होने हैं. मतगणना 24 अक्टूबर को होगी.

कांग्रेस ने शुक्रवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया, जिसमें उसने महिलाओं को सरकारी क्षेत्र में नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण, शिक्षित बेरोजगारों के लिए भत्ता देने के साथ-साथ सत्ता में आने के 24 घंटों के अंदर किसानों का ऋण माफ करने का वादा किया है.

यह भी पढ़ें : अमित शाह मानहानि मामले में राहुल गांधी को गुजरात कोर्ट से बड़ी राहत, मिली जमानत

इसके अलावा पार्टी ने मॉब लिंचिंग (भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या) के खिलाफ कड़ा कानून लाने, बिजली बिल को घटाने और पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण के खिलाफ कदम उठाने का भी वादा किया है. पार्टी ने पड़ोसी पंजाब की तर्ज पर अधिकतम दो एकड़ जमीन वाले किसानों को निशुल्क बिजली देने का भी वादा किया है. पंजाब में कांग्रेस की सरकार है.

कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में फसल नष्ट होने या सूखा की स्थिति में किसानों को प्रति एकड़ 12,000 रुपये देने का भी वादा किया है. पार्टी ने महिलाओं की संपत्ति पर गृहकर में 50 फीसदी की छूट देने का भी वादा किया है.

कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा है कि पार्टी ने कक्षा एक से हाईस्कूल तक के अनुसूचित जाति (एससी) तथा अति पिछड़ा वर्ग के छात्रों को 12,000 रुपये प्रति वर्ष और 11 से 12वीं तक के छात्रों को 15,000 रुपये प्रति वर्ष छात्रवृत्ति देने का भी वादा किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2019 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).