Rahul Gandhi Contest LS From Raebareli: कांग्रेस का ऐलान, राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे लोकसभा का चुनाव, अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को उतारा

रायबरेली और अमेठी सीट से कौन चुनाव लडेगा. कई दिनों से चले आ रहा सस्पेंस आज ख़त्म हो गया. कांग्रेस पार्टी शुक्रवार को उम्मीवारों की एक सूची जारी कर ऐलान किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेगे. वहीं अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है.

Rahul Gandhi- Photo ANI

Rahul Gandhi Contest LS From Raebareli:  कांग्रेस पार्टी से बरेली और अमेठी लोकसभा सीट से कौन चुनाव लडेगा. कई दिनों से चले आ रहा सस्पेंस आज ख़त्म हो गया. कांग्रेस पार्टी शुक्रवार को उम्मीवारों की एक सूची जारी कर ऐलान किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेगे. वहीं कांग्रेस ने अमेठी से बीजेपी नेता व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ किशोरी लाल शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है. यह भी पढ़े: Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, सोनिया गांधी, खरगे-राहुल समेत इन नेताओं को मिली जगह

कांग्रेस ने दोनों नामों के ऐलान के बाद सुबह-सुबह सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ''केंद्रीय चुनाव समिति' की बैठक में लोकसभा चुनाव, 2024 के लिए राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश के रायबरेली से और किशोरी लाल शर्मा को अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार घोषित किया गया है.''

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव:

दोनों सीटों पर पांचवे चरण में 20 मई को होगा मतदान:

दोनों इस सीट पर आज नामांकन का आज आखिरी दिन है. टिकट का ऐलान होने के बाद जहां रायबरेल से राहुल गांधी तो अमेठी से किशोरी लाल शर्मा नामांकन दाखिल करेंगे. इन दोनों सीटों पर 20 मई पांचवे चरण में चुनाव होगा. जिनके नतीजे 4 जून को घोषित होंगे. बताना चाहेंगे कि रायबरेली सीट से अब तक राहुल गांधी की मां सोनिया  चुनाव लड़ती आ रही थी. लेकिन सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने के बाद यह सीट खाली होने के बाद कांग्रेस ने इस सीट से इस बार राहुल गांधी को चुनाव मैदान में उतारा है. हालांकि राहुल गांधी केरल से वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं. वर्तमान वे वायनाड से सांसद हैं.

बता दें कि अमेठी और रायबरेली गांधी-नेहरू परिवार के पारंपरिक दोनों सीट मानें जाते हैं. क्योंकि इस परिवार के सदस्यों ने कई दशकों तक इन सीट का प्रतिनिधित्व किया है. हालांकि पिछले चुनाव में बीजेपी नेता स्मृति ईरानी  के खिलाफ राहुल गांधी को इस सीट से हार का मुंह देखना पड़ा.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangla Sahib Entry Row: गुरुद्वारा बंगला साहिब विवाद में अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं पर FIR; डीएसजीएमसी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, आप ने मांगा अमित शाह का इस्तीफा

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड