राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- आने वाली है आर्थिक सुनामी, देश तैयार रहे
राहुल गांधी ने कहा कि देश में आर्थिक सुनामी आने वाली है. सरकार को पता ही नहीं है उन्हें क्या करना है. हम आर्थिक सुनामी से भी अगले 6 महीने में परेशान होने वाले हैं.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक बार फिर मंगलवार को केंद्र सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि उन्हें सरकार से सवाल पूछने नहीं दिया जाता है. राहुल गांधी ने कहा, 'देश में आर्थिक सुनामी आने वाली है. संसद में सरकार का वनवे ट्रैफिक है.' राहुल गांधी ने कहा- 'आप को अंदाजा नहीं है क्या होने वाला है. यह बहुत दर्दनाक है. सुनामी आ रही है. सुनामी आने से पहले पानी बाहर आता है, जब पानी बाहर आता है तो लोग मछली लेने जाते हैं और इसी दौरान वे हादसे का शिकार हो जाते हैं. मैं इसे बार-बार कह रहा हूं, लेकिन कोई सुन नहीं रहा है.' राहुल गांधी ने कहा, देश में आर्थिक सुनामी जैसे हालात हैं.
राहुल गांधी ने कहा कि देश में आर्थिक सुनामी आने वाली है. सरकार को पता ही नहीं है उन्हें क्या करना है. सरकार बस दिखावा कर रही है. उन्होंने कहा कि मैं सरकार को चेता रहा हूं कि वह तैयार रहें. कोरोना वायरस ही नहीं हम आर्थिक सुनामी से भी अगले 6 महीने में परेशान होने वाले हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मेरी सुनती ही नहीं है. यह भी पढ़ें- लोकसभा में बोले राहुल गांधी- पीएम बताएं शीर्ष 50 बैंक डिफॉल्टर्स के नाम, अनुराग ठाकुर ने किया पलटवार, सदन में जमकर हंगामा.
यहां देखें राहुल गांधी ने क्या बोला-
#WATCH Congress MP Rahul Gandhi: It is like a tsunami is coming. India should be preparing itself not just for #Coronavirus but for the economic devastation that is coming. I am saying it again & again. Our people are going to go through unimaginable pain in the next 6 months. pic.twitter.com/Pk6cMDVhNr
— ANI (@ANI) March 17, 2020
राहुल गांधी ने कहा देश में 'सिर्फ Covid-19 ही नहीं बल्कि आर्थिक मुद्दे पर भी हमें तैयार रहना होगा. मैं सरकार से रोज कह रहा हूं कि तैयारी कीजिए लेकिन वह ऐसा नहीं कर रहे हैं. मैं बार बार कह रहा हूं लेकिन मेरी बात कोई नहीं सुन रहा है. राहुल गांधी ने कहा, हमारे लोग अगले छह महीनों में अकल्पनीय दर्द से गुजरने वाले हैं.
राहुल गांधी ने कहा कि कल मैंने सवाल पूछा था. आज भी स्पीकर मुझे बोलने नहीं दिया. आज तमिल भाषा के बारे में सवाल पूछना चाहते थे लेकिन सवाल पूछने नहीं दिया. ये तमिल लोगों का अपमान है. यह उनका अधिकार है. आज स्पीकर ने तमिल के लोगों का हक छीना. उन्होंने कहा कि संसद अब लाउडस्पीकर हो गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2020 01:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

