देश

कांग्रेस प्रमुख गोत्र विवाद: बीजेपी ने ली चुटकी, कहा- झूठी पहचान बता रहे हैं राहुल गांधी

सत्तारूढ़ भाजपा ने गोत्र वाले मुद्दे को लेकर मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपनी झूठी पहचान बताकर अपना ही मजाक बना रहे हैं।

कांग्रेस प्रमुख गोत्र विवाद: बीजेपी ने ली चुटकी, कहा- झूठी पहचान बता रहे हैं राहुल गांधी
सोमनाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे राहुल गांधी (Photo Credits: Twitter)

नयी दिल्ली:  सत्तारूढ़ बीजेपी  ने गोत्र वाले मुद्दे को लेकर मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपनी झूठी पहचान बताकर अपना ही मजाक बना रहे हैं.  गांधी के लिए सोमवार को राजस्थान के पुष्कर सरोवर में पूजा करने वाले पुजारी दीनानाथ कौल ने दावा किया था कि कांग्रेस अध्यक्ष कश्मीरी ब्राह्मण हैं और उनका गोत्र दत्तात्रेय है. भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा कि पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनावों के बीच कांग्रेस की यह जाति और सम्प्रदाय को लेकर चल रही बातचीत दिखाती है कि विपक्षी दल ‘‘के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है और उसके नेता राहुल गांधी अपनी झूठी पहचान बताकर अपना ही मजाक बना रहे हैं.’’

उन्होंने गांधी की तुलना विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक से की और कहा कि कांग्रेस प्रमुख ‘हिन्दू आलोचक’ से ‘श्रद्धावान हिन्दू’ बन गए हैं जो उतना ही हास्यास्पद है जितना कि जाकिर नाइक का ‘‘शांतिदूत’’ होने का दावा.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2018 08:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).