'ED, CBI और IT सरकारी नहीं BJP एजेंसी है', हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर भड़के राहुल गांधी, भाजपा पर साधा निशाना

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर विपक्ष के नेता भाजपा पर हमलावर हो गए हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा- ED, CBI, IT आदि अब सरकारी एजेंसियां नहीं रहीं, अब यह भाजपा की ‘विपक्ष मिटाओ सेल’ बन चुकी हैं.

(Photo : X)

हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. उनकी ये गिरफ्तारी जमीन घोटाले मामले में हुई है. इससे पहले हेमंत ने राजभवन पहुंचकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया था. उनकी जगह चंपई सोरेन को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना गया.

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर विपक्ष के नेता भाजपा पर हमलावर हो गए हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा-  ED, CBI, IT आदि अब सरकारी एजेंसियां नहीं रहीं, अब यह भाजपा की ‘विपक्ष मिटाओ सेल’ बन चुकी हैं. खुद भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा सत्ता की सनक में लोकतंत्र को तबाह करने का अभियान चला रही है.

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- जो मोदी जी के साथ नहीं गया, वो जेल जाएगा. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर ED लगाकर उनका त्यागपत्र देने को मजबूर करना Federalism की धज्जियाँ उड़ाना है. PMLA के प्रावधानों को draconian बनाकर विपक्ष के नेताओं को डराना-धमकाना, भाजपा की Tool Kit का हिस्सा है. षड्यंत्र के तहत एक-एक करके विपक्ष की सरकारों को अस्थिर करने का भाजपाई काम जारी है.

भाजपा की Washing Machine में जो चला गया वो सफ़ेदी की चमकार से साफ़ है, जो नहीं गया वो दाग़दार है ? तानाशाही से लोकतंत्र को अगर बचाना है तो भाजपा को हराना होगा. हम डरेंगे नहीं, संसद से सड़क तक लड़ते रहेंगे.

आपको बता दें कि जमीन घोटाले मामले में गिरफ्तार हेमंत सोरेन की अपील पर गुरुवार को सुबह 10.30 बजे अदालत में सुनवाई होगी. ईडी के समन के खिलाफ हेमंत हाईकोर्ट पहुंचे हैं. उन्होंने गिरफ्तारी के खिलाफ कोर्ट में रिट याचिका दायर की है.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड