देश

राफेल हुआ वायुसेनाध्यक्ष के बंगले के बाहर तैनात, सामने है कांग्रेस मुख्यालय

वायुसेना प्रमुख का सरकारी आवास 23 अकबर रोड है। इसके ठीक सामने कांग्रेस का मुख्यालय है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के दौरान इसे चुनावी मुद्दा बनाया था।

राफेल हुआ वायुसेनाध्यक्ष के बंगले के बाहर तैनात, सामने है कांग्रेस मुख्यालय
लड़ाकू विमान राफेल (Photo Credit-ANI)

नई दिल्ली. लड़ाकू विमान राफेल की एक प्रतिकृति एयर चीफ मार्शल बी. एस. धनोआ के सरकारी आवास के बाहर रखी गई है, जिसका मुंह सीधा 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय की तरफ है। धनोआ के बंगले के बाहर सुखोई एसयू-30 मॉडल को हटाकर राफेल की प्रतिकृति रखी गई है।

वायुसेना प्रमुख का सरकारी आवास 23 अकबर रोड है। इसके ठीक सामने कांग्रेस का मुख्यालय है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के दौरान इसे चुनावी मुद्दा बनाया था।

भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन नीत सरकार राफेल लड़ाकू विमान की खरीद को लेकर एक बड़े राजनीतिक विवाद में आ गई, जिसे विपक्ष ने एक मुद्दा बनाया, खासतौर से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सौदे में अपने प्रभाव का उपयोग करने का आरोप लगाया।

(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2019 06:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).