Punjab: डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा बोले- कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की महिला मित्र के ISI कनेक्शन की होगी जांच

सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सवाल उठाए कि क्‍या अमरिंदर की मित्र अरूसा आलम के पाकिस्‍तान की खुफिया एजेंसी ISI के साथ संबंध हैं? सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा है कि पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर का पाकिस्तानी महिला मित्र और खुफिया एजेंसी ISI के कनेक्शन की जांच होगी.

कैप्टन अमरिंदर सिंह (Photo: PTI)

पंजाब में सियासी घमासान अभी तक थमा नहीं है. पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह सीएम (Capt Amarinder Singh) के पद से हटने के बाद कांग्रेस के खिलाफ कड़ा रूख दिखा रहे हैं. एक तरफ जहां कैप्टन कांग्रेस पर हमलावर हैं वहीं कांग्रेस ने भी अमरिंदर सिंह को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है. इस बीच पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा (Sukhjinder Randhawa) ने शुक्रवार को कहा कि हम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की मित्र के तौर पर जानी जाने वाली पाकिस्‍तानी जर्नलिस्‍ट की खुफिया एजेंसी ISI के साथ रिश्‍तों की जांच की जाएगी. Punjab: पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- कांग्रेस ने मुझ पर भरोसा न करके अपने ही हितों को पहुंचाया नुकसान.

सुखजिंदर सिंह रंधावा (Sukhjinder Singh Randhawa) ने सवाल उठाए कि क्‍या अमरिंदर की मित्र अरूसा आलम के पाकिस्‍तान की खुफिया एजेंसी ISI के साथ संबंध हैं? सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा है कि पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर का पाकिस्तानी महिला मित्र और खुफिया एजेंसी ISI के कनेक्शन की जांच होगी. उन्होंने बताया कि इस जांच की जिम्मेदारी कार्यवाहक DGP इकबाल प्रीत सहोता को सौंपा गई है.

ISI कनेक्शन की होगी जांच

रंधावा ने अमरिंदर पर सवाल उठाए कि साढ़े 4 साल सब कुछ ठीक रहा. जैसे ही सीएमकी कुर्सी छिनी तो पंजाब को पाकिस्तान से खतरा हो गया. उन्होंने कहा, ISI से यह खतरा तब क्यों नहीं था, जब पाकिस्तानी पत्रकार अरूसा आलम उनके चंडीगढ़ स्थित सरकारी रेजिडेंस में रही.

उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पिछले साढ़े चार साल से पाकिस्तान से ड्रोन आने का मुद्दा उठाते रहे. इसलिए कैप्टन साहब ने पहले इस मुद्दे को उठाया और बाद में पंजाब में बीएसएफ को तैनात किया. तो यह एक बड़ी साजिश लगती है इसलिए जांच जरूरी है.

Share Now

संबंधित खबरें

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Xi Jinping India Visit: 7 साल बाद भारत आएंगे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, BRICS Summit में होंगे शामिल