Punjab: कैप्टन अमरिंदर को BJP ने 'देशभक्त' तो हरीश रावत ने भटका हुआ बताया, बोले- उन्हें कौवा खाना है...

हरीश रावत ने अमरिंदर सिंह को भटका हुआ बताया. हरीश रावत ने कहा, अगर उन्हें कौवा खाना है और बीजेपी के साथ जाना है तो कर सकते हैं.

कांग्रेस नेता हरीश रावत (Photo: ANI)

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) ने मंगलवार को नई पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है. इस घोषणा के साथ ही उन्होंने संकेत दिए कि अगर बीजेपी किसान आंदोलन को लेकर कोई समाधान किसानों के हित में निकाले तो पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में वो बीजेपी के साथ गठबंधन कर सकते हैं. अमरिंदर सिंह के इस ऐलान के बाद बीजेपी महासचिव दुष्यंत गौतम ने उन्हें देशभक्त बताया और कहा बीजेपी उन लोगों के साथ गठबंधन के लिए तैयार है जो देश के हितों को पहले रखते हैं. अपनी पार्टी बनाएंगे, भाजपा के साथ सीटों के बंटवारे के लिए बातचीत को तैयार: अमरिंदर सिंह.

अमरिंदर सिंह के इस ऐलान  के बाद पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत (Harish Rawat) ने अमरिंदर सिंह को भटका हुआ बताया. हरीश रावत ने कहा, अगर उन्हें कौवा खाना है और बीजेपी के साथ जाना है तो कर सकते हैं. अगर वह धर्मनिरपेक्षता के प्रति अपनी पुरानी प्रतिबद्धता पर कायम नहीं रह सकते तो उन्हें कौन रोक सकता है? उन्हें 'सर्वधर्म संभव' का प्रतीक माना जाता था और लंबे समय तक कांग्रेस की परंपराओं से जुड़े रहे. अगर वह जाना चाहते हैं, तो उन्हें जाना चाहिए.

रावत ने कहा, 10 महीने तक किसानों को सरहदों पर रखने वाली बीजेपी को कौन माफ कर सकता है? जिस तरह से किसानों के आंदोलन से निपटा गया है, क्या पंजाब उन्हें माफ कर सकता है? उनका यह बयान वाकई चौंकाने वाला है. ऐसा लगता है कि उन्होंने अपने भीतर के 'धर्मनिरपेक्ष अमरिंदर' को मार डाला है.

कांग्रेस नेता ने कहा, इससे कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं होगा, यह वास्तव में हमारे प्रतिद्वंद्वियों के वोटों को विभाजित करेगा. कांग्रेस प्रभावित नहीं होगी. हमारा वोट चन्नी सरकार के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा. जिस तरह से सीएम चन्नी ने शुरुआत की है, उसने पंजाब और पूरे देश के सामने एक अच्छी छाप छोड़ी है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट