पंजाब: सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राज्य में COVID-19 की स्थिति पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की

देश में कोरोना वायरस महामारी के दिन प्रतिदिन बढ़ते प्रकोप से लोगों का हाल बेहाल है. इस बीच ANI न्यूज एजेंसी की खबर के अनुसार पंजाब के मौजूदा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरुवार यानि आज राज्य में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोविड-19 की स्थिति पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक हम बैठक की है.

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (फोटो क्रेडिट- ANI)

चंडीगढ़: देश में कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Disease) के दिन प्रतिदिन बढ़ते प्रकोप से लोगों का हाल बेहाल है. इस बीच ANI न्यूज एजेंसी की खबर के अनुसार पंजाब (Punjab) के मौजूदा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (CM Amarinder Singh) ने गुरुवार यानि आज राज्य में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोविड-19 (COVID-19) की स्थिति पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक हम बैठक की है.

बता दें कि पंजाब में कोरोना महामारी का कहर दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा है. राज्य में आज पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 5 सौ 58 नए मामले सामने आए हैं. इन नए मामलों के साथ ही राज्य में कोरोना महामारी से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 14 हजार 3 सौ 8 हो गई है. इसके अलावा पिछले 24 घंटे में 15 लोगों की मौत के बाद राज्य में इस महामारी के चपेट में आने से मृतकों की संख्या बढ़कर 3 सौ 36 हो गई है.

यह भी पढ़ें- देश की खबरें | पंजाब में कोविड-19 से 25 मरीजों की मौत, संक्रमण के 568 नए मामले

बता दें कि देश में भाई-बहन के प्रेम का प्रतिक रक्षा बंधन का त्यौहार नजदीक है. इसपर पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने बीते बुधवार को राज्य के दुकान मालिकों को सलाह दी कि वह रक्षा बंधन के मौके पर आने वाले ग्राहकों को मुफ्त में मास्क वितरण करें. सीएम ने इससे पहले यह घोषणा की थी कि रक्षा बंधन से एक दिन पहले दो अगस्त को मिठाई की दुकानें लॉकडाउन के बावजूद खुली रहेंगी.

बात करें देश के बारे में तो कोरोना वायरस महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 15 लाख 83 हजार 7 सौ 92 हो गई है. वहीं इस संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या भी 10 लाख के पार हो चुकी है. देश में आज सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की और से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 के 52 हजार 1 सौ 23 नए मामले सामने आए, जबकि 7 सौ 75 लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही देश में इस जानेलवा महामारी के चपेट में आने से मरने वालों की संख्या बढ़कर कुल 34 हजार 9 सौ 68 हो गई है. बता दें कि देश में कोविड-19 के संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्या मौजूदा समय में 5 लाख 28 हजार 2 सौ 42 है.

Share Now

संबंधित खबरें

Batala Snatching: पंजाब के बटाला में बाइक सवार झपटमारों का आतंक, इंडस्ट्री मालिक की पत्नी का पर्स छीनकर फरार; VIDEO

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Score Update: मुल्लांपुर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड