Punjab Politics: पंजाब कांग्रेस में अभी भी सुलह नहीं? सीएम अमरिंदर सिंह ने 21 जुलाई को रखा लंच, नवजोत सिंह सिद्धू को निमंत्रण नहीं

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से यह लंच पार्टी पंचकुला के एक होटल में रखा गया है. लंच पार्टी में पंजाब कांग्रेस के विधयाकों, सांसदों और मंत्रियों को न्योता दिया गया है. लेकिन प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को नहीं बुलाया गया है.

सीएम अमरिंदर सिंह व नवजोत सिंह सिद्धू (Photo Credits PTI)

चंडीगढ़: पंजाब में कांग्रेस आला कमान ने रविवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए पार्टी की कमान नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के हाथों में सौंप दिया. जिसके बाद कयास लगाये जाने लगे कि सीएम अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच सुलह हो गई है. लेकिन अभी भी दोनों नेताओं के बीच आपसी मतभेद है. ऐसा इसलिए कि कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने 21 जुलाई को एक लंच का प्रोग्राम रखा है. जिसमें पार्टी के विधायकों- मंत्रियों और सांसदों को तो बुलाया है. लेकिन अब तक की जो खबर है उसके अनुसार पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को न्योता नहीं दिया गया है.

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से यह लंच पार्टी पंचकूला के एक होटल में रखा गया है. लंच पार्टी में आने को लेकर कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से सभी को न्योता भेज दिया गया है. लेकिन प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को नहीं बुलाया गया है. सिद्धू को लंच में आने को लेकर न्योता ना मिलना इस बात का इशारा करता है कि कांग्रेस आला कमान के फैसले से अमरिंदर सिंह अभी भी नाखुश हैं और अपनी नाराजगी वे खुले तौर पर दिखा रहे हैं. यह भी पढ़े: पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बने नवजोत सिंह सिद्धू, पार्टी हाईकमान का विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला

वहीं इस कार्यक्रम में  पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को न्योता क्यों नहीं दिया गया. फिलहाल अभी तक सिद्धू की तरफ से कोई प्रतिक्रया नहीं आई हैं. लेकिन  कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से सिद्धू  को न्योत ना देना कांग्रेस के साथ ही दूसरे पार्टी के नेताओं में चर्चा जोरो में हैं.

बता दें कि कांग्रेस आला कमान ने कल सिद्धू को पंजाब की कमान सौंपने के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चार कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए हैं. जिसमें संगत सिंह गिलजियां, कुलजीत नागरा, सुखविंदर सिंह डैनी और पवन गोयल का नाम शामिल हैं

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड