पंजाब: सीएम अमरिंदर सिंह ने भारत-पाक के साथ राजनयिक संबंध कमतर करने पर व्यक्त की चिंता

पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने भारत के साथ राजनयिक संबंध कमतर करने के पाकिस्तान के फैसले पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने उम्मीद भी जताई कि इस कदम से करतारपुर गलियारे के निर्माण पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. सिंह ने केंद्र सरकार से अपील की कि वह पाकिस्तान के समक्ष प्राथमिकता के साथ यह मामला रखे. पाकिस्तान को भारत के साथ राजनयिक संबंध कमतर करने के लिए इसे बहाना नहीं बनाना चाहिए था.

सीएम अमरिंदर सिंह (Photo Credit- IANS)

चंडीगढ़ :  पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने भारत के साथ राजनयिक संबंध कमतर करने के पाकिस्तान (Pakistan) के फैसले पर चिंता व्यक्त की लेकिन उन्होंने उम्मीद भी जताई कि इस कदम से करतारपुर गलियारे के निर्माण पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. सिंह ने पड़ोसी देश के कदम को ‘‘बिना सोचे समझे उठाया गया और अनावश्यक कदम’’ बताया.

भारत के साथ द्विपक्षीय राजनयिक संबंधों को कमतर करने का फैसला करने के कुछ ही देर बाद, पाकिस्तान ने कश्मीर मुद्दे को लेकर बुधवार को भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया को देश छोड़ कर जाने के लिए कह दिया.

यह भी पढ़ें : पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उधम सिंह को दी श्रद्धांजलि

अमरिंदर सिंह ने बुधवार को कहा कि कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है और भारत के पास इस क्षेत्र के संबंध में कोई भी फैसला करने का अधिकार है. पाकिस्तान को भारत के साथ राजनयिक संबंध कमतर करने के लिए इसे बहाना नहीं बनाना चाहिए था.

सिंह ने कहा कि पाकिस्तान का यह फैसला क्षेत्रीय सुरक्षा के हित में नहीं है और इस प्रकार के कदम से दक्षिण पूर्व एशिया में शांति अस्थिर होगी जिससे पड़ोसी देश ही असुरक्षित हो जाएगा. मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि इन घटनाक्रमों से करतारपुर गलियारे पर असर नहीं पड़ेगा और पाकिस्तान बहुप्रतीक्षित गलियारे का काम रोक कर सिखों की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाएगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीतिक सोच का असर सिखों की धार्मिक भावनाओं पर नहीं पड़ने देना चाहिए. सिखों के लिए करतारपुर गलियारा श्रद्धा का प्रतीक है. सिंह ने केंद्र सरकार से अपील की कि वह पाकिस्तान के समक्ष प्राथमिकता के साथ यह मामला रखे और यह सुनिश्चित करे कि करतारपुर गलियारे का निर्माण कार्य पटरी से नहीं उतरे.

Share Now

संबंधित खबरें

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Live Score Update: लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Toss And Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदम्बरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट