पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उधम सिंह को दी श्रद्धांजलि

पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों ने बुधवार को उधम सिंह को उनके शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया. उधम सिंह को पंजाब के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर माइकल ओ डायर की हत्या करने के लिए 31 जुलाई 1940 को फांसी दी गई थी. अभिनेता-राजनेता सनी देओल ने भी स्वतंत्रता सेनानी को याद किया.

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह (Photo Credits : BeFunky)

चंडीगढ़ : पंजाब (Punjab) और हरियाणा (Haryana) के मुख्यमंत्रियों ने बुधवार को उधम सिंह (Udham Singh) को उनके शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया. स्वतंत्रता सेनानी को याद करते किया.

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने ट्वीट किया, "सरदार उधम सिंहजी को भावभीनी श्रद्धांजलि, जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया. उनके साहस और वीरता की गाथा हमेशा दिलों में बनी रहेगी."

यह भी पढ़ें : शहीद उधम सिंह को पहली बार पाकिस्तान में दी जाएगी श्रद्धांजलि, गर्वनर डायर का सीना गोलियों से छलनी कर लिया था करोड़ों भारतीयों का बदला

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने कहा, "भारत के वीर सपूत शहीद सरदार उधमसिंहजी को उनके 'बालिदान दिवस' पर भावभीनी श्रद्धांजलि. राष्ट्र आपकी प्रतिबद्धता और सर्वोच्च बलिदान के लिए सदैव आभारी रहेगा."

अभिनेता-राजनेता सनी देओल ने भी स्वतंत्रता सेनानी को याद किया. गुरदासपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद सनी देओल ने उधम सिंह की एक तस्वीर ट्वीट की और लिखा, "शहीद उधम सिंह के साहस, वीरता और बलिदान को सलाम."

गदर पार्टी से संबंधित, उधम सिंह को पंजाब के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर माइकल ओ डायर की हत्या करने के लिए 31 जुलाई 1940 को फांसी दी गई थी. 1919 में अमृतसर में जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने के लिए उधम सिंह ने डायर की हत्या की थी.

Share Now

संबंधित खबरें

PNB ने शुरू की जीरो-बैलेंस वाले इनएक्टिव खाते बंद करने की प्रक्रिया, जानें क्या है कारण और अब ग्राहकों के पास क्या है विकल्प?

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट