Punjab Cabinet Expansion: राजभवन में कल सुबह 11 बजे होगा मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह, 12.30 बजे होगी पहली कैबिनेट मीटिंग

पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्री शनिवार सुबह 11 बजे शपथ लेंगे. यह शपथ ग्रहण समारोह चंडीगढ़ राजभवन में होगा. इसके साथ ही कैबिनेट की पहली बैठक भी कल दोपहर 12.30 बजे होगी.

भगवंत मान बने पंजाब के नए सीएम (Photo Credits ANI)

पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के मंत्री शनिवार सुबह 11 बजे शपथ लेंगे. यह शपथ ग्रहण समारोह चंडीगढ़ (Chandigarh) राजभवन में होगा. इसके साथ ही कैबिनेट की पहली बैठक भी कल दोपहर 12.30 बजे होगी. इस बैठक में कई बड़े फैसले होने की उम्मीद है. शपथ लेने के बाद सभी मंत्री कार्यभार ग्रहण करेंगे और बाद में दोपहर 12.30 बजे आप सरकार की पहली बैठक में भाग लेंगे. Punjab New CM: पूर्व हास्य कलाकार से पंजाब के मुख्यमंत्री पद तक का सफर भगवंत मान ने महज एक दशक में किया पूरा.

रिपोर्ट्स के अनुसार मंत्रियों के रूप में शामिल किए जाने वाले विधायकों के अंतिम नाम लगभग तय हैं. हालांकि इसमें बदलाव हो सकता है क्योंकि पार्टी के कुछ विधायकों की ओर से जोरदार पैरवी चल रही है, जिसमें दूसरी बार विधायक और पहली बार विधायक शामिल हैं.

मंत्री पदों के लिए संभावित नामों में हरपाल चीमा, अमन अरोड़ा, कुलतार संधवान, हरजोत बैंस, सर्वजीत कौर मनुके, बलजिंदर कौर, गुरमीत सिंह खुदियां, नीना मित्तल और कुंवर विजय प्रताप शामिल हैं.

पार्टी के एक नेता ने कहा, शुरुआत में, पार्टी सिर्फ छह से सात मंत्री रखना चाहती थी. पार्टी कुछ महीनों के बाद शेष मंत्रियों को शामिल करना चाहती थी. लेकिन कई नेताओं की जोरदार पैरवी के कारण और मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है.'

इससे पहले भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. मान पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री बन गए हैं. उनके शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आप सांसद संजय सिंह समेत कई अन्य पार्टी नेता भी मौजूद थे.

आम आदमी पार्टी ने 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में 92 सीट जीतकर कांग्रेस, शिअद-बसपा गठबंधन, बीजेपी-पंजाब लोक कांग्रेस-शिअद (संयुक्त) गठबंधन को हरा कर सत्ता हासिल की.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Piyush Goyal Auto Ride Video: पीएम मोदी की अपील का असर, पीयूष गोयल ने मुंबई में की ऑटो की सवारी, दिया ईंधन बचाने और सार्वजनिक परिवहन अपनाने का संदेश

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट