देश

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा- पीड़िता की आत्मदाह की धमकी और जनता के दबाव में हुई चिन्मयानंद की गिरफ्तारी

बलात्कार के आरोप में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को कहा कि पीड़िता की आत्मदाह करने की धमकी और जनता एवं मीडिया की ओर से बने दबाव के कारण उत्तर प्रदेश सरकार यह कार्रवाई करने को विवश हुई.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा- पीड़िता की आत्मदाह की धमकी और जनता के दबाव में हुई चिन्मयानंद की गिरफ्तारी
प्रियंका गांधी (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली : बलात्कार के आरोप में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद (Swami Chinmayanand) की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने शुक्रवार को कहा कि पीड़िता की आत्मदाह करने की धमकी और जनता एवं मीडिया की ओर से बने दबाव के कारण उत्तर प्रदेश सरकार यह कार्रवाई करने को विवश हुई.

प्रियंका ने ट्वीट कर आरोप लगाया, ''बीजेपी सरकार की चमड़ी इतनी मोटी है कि जब तक पीड़िता को ये न कहना पड़े कि मैं आत्मदाह कर लूँगी, तब तक सरकार कोई एक्शन नहीं लेती.'' उन्होंने कहा, ''यह जनता और पत्रकारिता की ताकत थी कि विशेष जांच दल को भाजपा नेता चिन्मयानन्द को गिरफ़्तार करना पड़ा."

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश: स्वामी चिन्‍मयानंद से SIT ने 7 घंटे तक की पूछताछ, यौन शोषण का लगा है आरोप

प्रियंका ने यह भी कहा, ''जनता ने सुनिश्चित किया कि बेटी बचाओ केवल नारों में न रहे बल्कि धरातल पर उतरे." गौरतलब है कि शाहजहांपुर के एक लॉ कॉलेज की छात्रा के यौन शोषण के आरोपों से घिरे स्वामी चिन्मयानंद को एसआईटी ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2019 12:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).