देश

प्रियंका गांधी ने कहा- वित्त मंत्री अर्थव्यवस्था पर राजनीति से ऊपर उठे और ‘मंदी’ की बात स्वीकार करें

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने ‘‘मंदी’’ की बात नहीं स्वीकारने को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर रविवार को निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अर्थव्यवस्था की स्थिति के बारे में ‘‘राजनीति’’ से ऊपर उठने और भारत की जनता से सच बोलने की जरूरत हैं.

प्रियंका गांधी ने कहा- वित्त मंत्री अर्थव्यवस्था पर राजनीति से ऊपर उठे और ‘मंदी’ की बात स्वीकार करें
प्रियंका गांधी वाड्रा (Photo Credits: ANI)

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने ‘‘मंदी’’ की बात नहीं स्वीकारने को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर रविवार को निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अर्थव्यवस्था की स्थिति के बारे में ‘‘राजनीति’’ से ऊपर उठने और भारत की जनता से सच बोलने की जरूरत हैं.

प्रियंका की यह टिप्पणी वित्तमंत्री द्वारा यह कहे जाने के बाद कि सरकार जरूरत के मुताबिक क्षेत्रवार समस्याओं को सुलझाने के कदम उठा रही है, के बाद आई है. दरअसल सीतारमण से पत्रकारों ने पूछा था कि क्या अर्थव्यवस्था में नरमी आ रही है.

सीतारमण ने कहा, ‘‘भारतीय अर्थव्यवस्था का कोई भी क्षेत्र अपनी समस्याओं के साथ हमारे पास आता है तो हम उन्हें सुनते हैं और उसके हिसाब से कदम उठाते हैं.’’ यह भी पढ़ें- लगातार गिरती GDP को लेकर प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर किया हमला, पूछा- अर्थव्यवस्था नष्ट करने की यह करतूत किसकी

वित्त मंत्री पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट किया, ‘‘क्या सरकार स्वीकार करती है कि मंदी है या नहीं? वित्त मंत्री को हमारी अर्थव्यवस्था के बारे में राजनीति से ऊपर उठने और भारत के लोगों से सच बोलने की जरूरत है.’’

कांग्रेस महासचिव ने पूछा, ‘‘वे इस बात को स्वीकार करने के लिए भी तैयार नहीं है तो कैसे वे इस बड़ी समस्या को हल करेंगे जो उन्होंने खुद पैदा की है.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2019 10:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).