देश

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- आखिर सरकार मंदी पर अपनी आंखें कब खोलेगी

अर्थव्यवस्था में सुस्ती और वाहनों की बिक्री में गिरावट को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि आखिर सरकार मंदी पर अपनी आंखें कब खोलेगी. इसी कड़ी में उन्होंने एक बार ट्वीट कर बीजेपी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और तीन सवाल भी पूछे थे.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- आखिर सरकार मंदी पर अपनी आंखें कब खोलेगी
प्रियंका गांधी वाड्रा (Photo Credits: ANI)

अर्थव्यवस्था में सुस्ती और वाहनों की बिक्री में गिरावट को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने मंगलवार को नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि आखिर सरकार मंदी पर अपनी आंखें कब खोलेगी.

उन्होंने ट्वीट कर कहा, "अर्थव्यवस्था मंदी की गहरी खाई में गिरती ही जा रही है. लाखों हिंदुस्तानियों की आजीविका पर तलवार लटक रही है." प्रियंका ने कहा, ''ऑटो सेक्टर और ट्रक सेक्टर में गिरावट ‘प्रोडक्शन-ट्रांसपोर्टेशन’ में नकारात्मक विकास और बाजार के टूटते भरोसे की निशानी है.''

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कई बाद अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी सरकार पर इस तरह के निशाना साधा है. इसी कड़ी में उन्होंने एक बार ट्वीट कर बीजेपी (BJP) सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और तीन सवाल भी पूछे थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2019 11:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).