सोनभद्र नरसंहार: प्रियंका गांधी ने कहा- जमानत नहीं लूंगी, जेल जाने को तैयार हूं
सोनभद्र में सामूहिक हत्याकांड के पीड़ित परिवारों से मिलने से रोके जाने के बाद से पिछले कई घण्टों से धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार रात कहा कि वह किसी भी सूरत में जमानत नहीं लेंगी क्योंकि उन्होंने कोई अनैतिक कार्य नहीं किया है. उन्होंने यह भी कहा कि वह पीड़ित परिवारों से मिलकर ही जाएंगी चाहे उन्हें भले ही जेल में डाल दिया जाए.
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र (Sonbhadra) में सामूहिक हत्याकांड के पीड़ित परिवारों से मिलने से रोके जाने के बाद से पिछले कई घण्टों से धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने शुक्रवार रात कहा कि वह किसी भी सूरत में जमानत नहीं लेंगी क्योंकि उन्होंने कोई अनैतिक कार्य नहीं किया है. उन्होंने यह भी कहा कि वह पीड़ित परिवारों से मिलकर ही जाएंगी चाहे उन्हें भले ही जेल में डाल दिया जाए. प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ''मैं नरसंहार का दंश झेल रहे गरीब आदिवासियों से मिलने, उनकी व्यथा-कथा जानने आयी हूँ. जनता का सेवक होने के नाते यह मेरा धर्म है और नैतिक अधिकार भी. उनसे मिलने का मेरा निर्णय अडिग है.'' उन्होंने दावा किया, "उत्तर प्रदेश प्रशासन द्वारा मुझे पिछले 9 घंटे से गिरफ़्तार करके चुनार किले में रखा हुआ है. प्रशासन कह रहा है कि मुझे 50,000 की जमानत देनी है अन्यथा मुझे 14 दिन के लिए जेल की सज़ा दी जाएगी, मगर वे मुझे सोनभद्र नहीं जाने देंगे ऐसा उन्हें ‘ऊपर से ऑर्डर है."
कांग्रेस महासचिव ने कहा, ''मैंने न कोई क़ानून तोड़ा है न कोई अपराध किया है. मैंने सुबह से स्पष्ट किया था कि प्रशासन चाहे तो मैं अकेली उनके साथ पीड़ित परिवारों से मिलने आदिवासियों के गाँव जाने को तैयार हूँ या प्रशासन जिस तरीके से भी मुझे उनसे मिलाना चाहता है मैं तैयार हूँ. इसके बावजूद उप्र सरकार ने यह तमाशा किया हुआ है. जनता सब देख रही है." उन्होंने कहा, ''मैं इस संदर्भ में जमानत को अनैतिक मानती हूँ और इसके लिए तैयार नहीं हूँ. मेरी साफ माँग है कि मुझे पीड़ित आदिवासियों से मिलने दिया जाय. सरकार को जो उचित लगे वह करे.'' प्रियंका ने यह भी कहा कि 'अगर सरकार पीड़ितों से मिलने के अपराध के लिए मुझे जेल में डालना चाहें तो मैं इसके लिए पूरी तरह से तैयार हूँ.' यह भी पढ़ें- प्रियंका गांधी की ‘गिरफ्तारी’ को रॉबर्ट वाड्रा ने बताया असंवैधानिक, कहा- लोकतंत्र को तानाशाही में नहीं बदला जाए
उत्तर प्रदेश सरकार की ड्यूटी है अपराधियों को पकड़ना।
मेरा कर्तव्य है अपराध से पीड़ित लोगों के पक्ष में खड़े होना।
भाजपा अपराध रोकने में तो नाकामयाब है मगर मुझे मेरा कर्तव्य करने से रोक रही है।
मुझे पीड़ितों के समर्थन में खड़े होने से कोई रोक नहीं सकता।
कृपया अपराध रोकिए!
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 19, 2019
उत्तर प्रदेश प्रशासन द्वारा मुझे पिछले 9 घंटे से गिरफ़्तार करके चुनार किले में रखा हुआ है। प्रशासन कह रहा है कि मुझे 50,000 की जमानत देनी है अन्यथा मुझे 14 दिन के लिए जेल की सज़ा दी जाएगी, मगर वे मुझे सोनभद्र नहीं जाने देंगे ऐसा उन्हें ‘ऊपर से ऑर्डर है’।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 19, 2019
उधर, कांग्रेस ने कुछ वीडियो जारी कर दावा किया है कि प्रियंका को जिस गेस्टहाउस में रखा गया है वहां की बिजली काट दी गयी है. गौरतलब है कि प्रियंका को शुक्रवार को सोनभद्र जाने से प्रशासन ने रोक दिया. वह बुधवार को हुए इस सामूहिक हत्याकांड के पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहीं थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2019 11:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

