प्रियंका गांधी, स्मृति ईरानी शनिवार को वायनाड का दौरा करेंगी
प्रियंका गांधी मानाथेनवाडी में जनसभा को संबोधित करेंगी और उसके बाद पुलवामा आत्मघाती हमले में शहीद सीआरपीएफ जवान वसंत कुमार के परिजनों से मुलाकात करेंगी।
वायनाड (केरल). कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और भाजपा नेता स्मृति ईरानी शनिवार को केरल के वायनाड का दौरा करेंगी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। राज्य में 23 अप्रैल को चुनाव होंगे। इस सीट से राहुल के मुख्य प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के तुषार वेल्लापेल्ली और सीपीआई के पी.पी. सुनीर हैं।
प्रियंका गांधी मानाथेनवाडी में जनसभा को संबोधित करेंगी और उसके बाद पुलवामा आत्मघाती हमले में शहीद सीआरपीएफ जवान वसंत कुमार के परिजनों से मुलाकात करेंगी। यह भी पढ़े-प्रियंका गांधी वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार, फैसला पार्टी पर: रॉबर्ट वाड्रा
उसके बाद वह किसानों की एक रैली में शामिल होंगी। फिर वह मलप्पुरम जिला जाएंगी, जहां के दो विधानसभा क्षेत्र वायनाड लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं।
वहीं केंद्रीय मंत्री ईरानी भी शनिवार को वायनाड पहुंचेंगी और रोड शो करेंगी। ईरानी उत्तर प्रदेश के अमेठी सीट से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं।
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2019 07:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

