देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल तरीके से वाराणसी में आज 614 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वर्चुअल तरीके से अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में विकास की कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. वो इन परियोजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत भी करेंगे. इन परियोजनाओं की कुल लागत लगभग 614 करोड़ रुपये है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल तरीके से वाराणसी में आज 614 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credits: ANI)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सोमवार को वर्चुअल तरीके से अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में विकास की कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. वो इन परियोजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत भी करेंगे. इन परियोजनाओं की कुल लागत लगभग 614 करोड़ रुपये है.

उद्घाटन की जाने वाली 30 परियोजनाओं में सारनाथ लाइट एंड साउंड शो, लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल रामनगर का उन्नयन, सीवरेज से संबंधित कार्य, गायों के संरक्षण के लिए बुनियादी सुविधा, बहुउद्देशीय बीज भंडार गृह, 100 मीट्रिक टन के कृषि उपज गोदाम, आईपीडीएस चरण 2 शामिल हैं. यह भी पढ़े: PM मोदी का कल अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को देंगे बड़ी सौगात, 614 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

आयोजन के दौरान, मोदी दशाश्वमेध घाट और खिदकिया घाट के विकास, पीएसी पुलिस बल के लिए बैरक, काशी के कुछ वाडरें के पुनर्विकास, बेनियाबाग में एक पार्क के पुनर्विकास के साथ पाकिर्ंग सुविधा सहित कई परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे. गिरिजा देवी संस्कृत शंकुल में बहुउद्देश्यीय हॉल का उन्नयन, शहर में सड़कों की मरम्मत और पर्यटन स्थलों का विकास की परियोजनाएं भी शामिल हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वाराणसी में छह अलग-अलग स्थानों से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2020 10:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).