प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 11 बजे करेंगे मन की बात, 51वीं बार इस कार्यक्रम के जरिए होंगे जनता से रूबरू

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज देशवासियों से AIR पर दिन के 11.00 से 11.30 बजे तक मन की बात करेंगे. मन की बात को सुनने के लिए जिले के मण्डलों पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से मन की बात का कार्यक्रम किया जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात करते हुए (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज देशवासियों से AIR पर दिन के 11.00 से 11.30 बजे तक मन की बात करेंगे. मन की बात को सुनने के लिए जिले के मण्डलों पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से मन की बात का कार्यक्रम किया जाएगा. जालोर शहर में मन की बात का कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह बालावत, मन की बात जिला प्रमुख अधिवक्ता सुरेश सोलंकी व भाजपा नगर अध्यक्ष ओबाराम देवासी के निर्देशानुसार सिटी सेन्टर काम्पलेक्स में किया जाएगा. जिसमें जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह बालावत, जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग, नगर अध्यक्ष ओबाराम देवासी सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मन की बात सुनेगे.

बता दें कि यह इस कार्यक्रम का 51 वां संस्करण होगा, इससे पहसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात 25 नवंबर को की थी, साल 2014 से शुरू हुए इस कार्यक्रम में पीएम मोदी न सिर्फ अपने मन की बात देश के सामने रखते हैं बल्कि आम लोगों से सुझाव और विचार भी मांगते हैं उसके बाद उन सभी विचारों और सुझावों को कार्यक्रम में भी शामिल किया जाता है.

यह भी पढ़ें- PM नरेन्द्र मोदी का ओडिशा और छत्तीसगढ़ में आज दौरा, कई योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने 2014 में पद संभालने के बाद उसी साल अक्टूबर से इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी, इसके तहत पीएम मोदी हर महीने के अंतिम रविवार को जनता से रेडियो के जरिए 'मन की बात' कार्यक्रम के रूप में सीधे संवाद करते हैं. इस कार्यक्रम का पहला प्रसारण 3 अक्टूबर 2014 को किया गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Satta Bazar Favorite Team: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट