किसानों के प्रति सहानुभूति को झूठा बताते हुए कांग्रेस के खिलाफ लगाए गए पोस्टर

लखनऊ में कई जगह पोस्टर लगाकर दावे किए गए हैं कि कांग्रेस किसानों के प्रति झूठी सहानुभूति जता रही है. बुधवार की सुबह सामने आए पोस्टर, में कांग्रेस को 1984 के सिख दंगों की याद दिलाते हुए पार्टी से दबे धावों को न कुरेदने का आग्रह किया गया है.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

लखनऊ, 6 अक्टूबर: लखनऊ में कई जगह पोस्टर लगाकर दावे किए गए हैं कि कांग्रेस किसानों के प्रति झूठी सहानुभूति जता रही है. बुधवार की सुबह सामने आए पोस्टर, में कांग्रेस को 1984 के सिख दंगों की याद दिलाते हुए पार्टी से दबे धावों को न कुरेदने का आग्रह किया गया है. पोस्टर कथित तौर पर कुछ स्थानीय सिख संगठनों द्वारा लगाए गए हैं.

साहिब श्री गोविंद सिंह सेवा समिति के अध्यक्ष सरदार त्रिलोचन सिंह द्वारा लगाए गए एक पोस्टर में लिखा है, "नकली सहानुभूति की जरूरत नहीं है. लखीमपुर के किसानों को 1984 के दंगों के लिए जिम्मेदार लोगों से सहानुभूति नहीं रखनी चाहिए. "यह भी पढ़े: Lakhimpur Kheri Case: कांग्रेस नेता राहुल-प्रियंका गांधी और 3 अन्य लोगों को लखीमपुर खीरी जाने की मिली अनुमति

जहां भाजपा का दावा है कि पोस्टर कांग्रेस के लिए सिखों के गुस्से को दशार्ते हैं, वहीं पार्टी के नेता पोस्टरों को सरकार द्वारा प्रायोजित अभियान बताते हैं. कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि जिन नेताओं के नाम का पोस्टर में उल्लेख किया गया है, उनमें से एक ने हमें फोन किया और माफी मांगी. उन्होंने कहा कि वह काफी दबाव में थे.

Share Now

संबंधित खबरें

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, कार्तिक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट