PM Modi's Travel: थकते नहीं पीएम मोदी? 36 घंटे में 5000 KM से ज्यादा सफर करेंगे प्रधानमंत्री, 7 शहरों के 8 कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
सोमवार से शुरू होने वाले 36 घंटों के सफर में पीएम मोदी 5,300 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करेंगे और सात शहरों के आठ कार्यक्रमों में भाग लेंगे.
PM Modi's 36-Hour journey: दो राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में कई विकास परियोजनाओं को लॉन्च करने के लिए एक प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी तूफानी दौरे पर रहेंगे. सोमवार से शुरू होने वाले 36 घंटों में वह 5,300 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करेंगे और सात शहरों के आठ कार्यक्रमों में भाग लेंगे. पीएम मोदी दिल्ली से मध्य भारत में मध्य प्रदेश, फिर दक्षिण में केरल, उसके बाद पश्चिम में केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव की यात्रा करेंगे. इस दौरान वह 25 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.
पीएम मोदी पहले दिन 24 अप्रैल को मध्य प्रदेश के रीवा में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां वे लगभग 17,000 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इसे भी पढ़ें- Threat to PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी की जान को खतरा, केरल यात्रा के दौरान सुसाइड अटैक की धमकी
वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी
वहीं 25 अप्रैल को पीएम मोदी तिरुवनंतपुरम जाएंगे. पीएम मोदी तिरुवनंतपुरम में 3200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इसके अलावा पीएम मोदी तिरुवनंतपुरम सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी भी दिखाएंगे, जो कासरगोड से तिरुनंतपुरम के बीच चलेगी. दोनों स्टेशनों के बीच की 600 किलोमीटर की दूरी 8 घंटे में तय होगी. आपको बता दें कि हाल ही में केरल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन ने अपना दूसरा ट्रायल रन भी पूरा किया था .
देवका सी-फ्रंट का उद्घाटन करेंगे
इसके अलावा पीएम मोदी उसी दिन शाम को नमो चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान का दौरा करेंगे और सिलवासा, दादरा और नगर हवेली में 4850 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री दमन में देवका सी-फ्रंट का भी उद्घाटन करेंगे. देवका सी-फ्रंट 5.45 किलोमीटर का समुद्री तट है जिसे 165 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2023 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

