प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार में कहा- करतारपुर साहिब और गुरु नानक के अनुयायियों के बीच खत्म होगी दूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन यहां हरियाणा में कहा कि पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब गुरुद्वारा और गुरु नानक देवजी के अनुयायियों के बीच की दूरी समाप्त होने वाली है. सिरसा जिले में एक चुनावी रैली में उन्होंने कहा करतारपुर साहिब और हमारे बीच की दूरी अब समाप्त होने वाली है. यह मौका आजादी के सात दशक बाद आया है.

पीएम नरेंद्र मोदी (Photo Credits-PTI)

एलनाबाद /हरियाणा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शनिवार को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन यहां हरियाणा में कहा कि पाकिस्तान (Pakistan) स्थित करतारपुर साहिब गुरुद्वारा और गुरु नानक देवजी के अनुयायियों के बीच की दूरी समाप्त होने वाली है. सिरसा जिले में एक चुनावी रैली में उन्होंने कहा, "करतारपुर साहिब और हमारे (गुरु नानक देवजी के अनुयायियों) बीच की दूरी अब समाप्त होने वाली है. यह मौका आजादी के सात दशक बाद आया है."

उन्होंने कहा, "70 साल बीत गए. इस बात से अधिक दुर्भाग्यपूर्ण क्या हो सकता है कि हमें सात दशकों से हमें अपने आस्था के केंद्र की झलक पाने के लिए दूरबीन का उपयोग करना पड़ा." प्रधानमंत्री ने आगे कहा, "तरनतारन के पास कपूरथला से गोविंदवाल साहिब तक बना नया राष्ट्रीय राजमार्ग अब गुरु नानक देव जी मार्ग के नाम से जाना जाएगा."

यह भी पढ़ें : हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवान, राफेल, 370 और वन रैंक पेंशन को चुनावी रैली में बनाया मुद्दा, इन बातों पर किया खास फोकस

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के इस ऐतिहासिक क्षण को भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) सरकार, पूरे विश्व को इस महान क्षण से अवगत कराने का प्रयास कर रही है. यही कारण है कि भारत सरकार पूरे विश्व में इसे त्योहार की तरह मनाने जा रही है."

Share Now

संबंधित खबरें

ENG vs PAK 3rd Test Match Day 2 Preview: एजबेस्टन टेस्ट में दूसरे दिन बढ़त मजबूत करना चाहेगा इंग्लैंड, क्या पाकिस्तान करेगा वापसी? जानें पिच, मिनी बैटल समेत सारी डिटेल्स

England vs Pakistan, 3rd Test Match Live Score Update: एजबेस्टन में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Pakistan, 3rd Test Match Live Toss And Scorecard: एजबेस्टन में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एजबेस्टन में इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान तीसरे टेस्ट को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट