पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- इतिहास में आम भारतीयों का कोई संदर्भ नहीं मिलता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि अंग्रेजी शासन के दौरान और स्वतंत्रता के बाद भी देश का जो इतिहास लिखा गया, उसमें इतिहास के कुछ अहम पक्षों को नजरअंदाज कर दिया गया. मोदी कोलकाता के दो दिवसीय दौरे पर हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credits: IANS)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि अंग्रेजी शासन के दौरान और स्वतंत्रता के बाद भी देश का जो इतिहास लिखा गया, उसमें इतिहास के कुछ अहम पक्षों को नजरअंदाज कर दिया गया. मोदी कोलकाता के दो दिवसीय दौरे पर हैं. उन्होंने यहां शनिवार को चार पुनर्निर्मित विरासत भवनों को राष्ट्र को समर्पित करने के बाद अपने विचार रखे. मोदी ने कहा, "ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि अंग्रेजी शासन के दौरान और स्वतंत्रता के बाद भी देश का जो इतिहास लिखा गया, उसमें इतिहास के कुछ अहम पक्षों को नजरअंदाज कर दिया गया. हमने जो इतिहास पढ़ा है उसका कोई संदर्भ नहीं है कि आम भारतीय लोग अलग-अलग समय के दौरान क्या कर रहे थे. क्या उनका कोई अस्तित्व नहीं है?"

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय इतिहास से जुड़ी बहुत सी चीजें जंगल में बनी हुई हैं, जबकि कुछ लेखकों ने इसे केवल सत्ता संघर्ष, हिंसा और उत्तराधिकार की लड़ाई की कहानियों तक सीमित रखा है. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने हमारे इतिहास को सत्ता संघर्ष, हिंसा और उत्तराधिकार की लड़ाई तक सीमित कर दिया है. मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय चेतना की भावना को जीवित रखना और हिंसा के वातावरण के बीच अस्थिरता के दौर में आने वाली पीढ़ियों तक इसे ले जाना बहुत महत्वपूर्ण है. उन्होंने ओल्ड करेंसी बिल्डिंग में सभा को संबोधित करते हुए भारतीय कला, साहित्य, संगीत और हमारे बुद्धिजीवियों, दार्शनिकों व संतों को नमन किया.

यह भी पढ़ें- बंगाल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीएम ममता बनर्जी ने कहा- हम CAA, एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ हैं, इसे वापस लिया जाना चाहिए 

मोदी ने कहा, "हम सभी को स्वामी विवेकानंद जी की वो बात हमेशा याद रखनी है, जो उन्होंने मिशिगन यूनिवर्सिटी में कुछ लोगों से संवाद के दौरान कही थी. स्वामी विवेकानंद ने उन्हें कहा था, अभी वर्तमान सदी भले ही आपकी है, लेकिन 21वीं सदी भारत की होगी." मोदी ने कहा कि बिप्लोबी भारत नाम से एक म्यूजियम बनाया जाना चाहिए, जिसमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस, अरबिंदो घोष, रास बिहारी बोस, खुदीराम बोस, देशबंधु, बाघा जतीन, बिनॉय दिनेश इन सभी महान स्वतंत्रता सेनानियों को जगह दी जानी चाहिए.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Preview: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Ahmedabad Weather Update: अहमदाबाद में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Streaming: आज गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 100वीं जयंती: पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, बताया लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित 'जननेता'