पीएम मोदी की कोलकाता यात्रा: प्रधानमंत्री करेंगे बेलूर मठ का दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहर में अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान शनिवार को हावड़ा स्थित रामकृष्ण मिशन के मुख्यालय बेलूर मठ जाएंगे. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मोदी यहां दो अन्य कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद देर शाम बेलूर मठ जाएंगे. अन्य कार्यक्रमों के अलावा मोदी 12 जनवरी को कोलकाता पत्तन न्यास की एक सौ पचासवीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे.
कोलकाता. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहर में अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान शनिवार को हावड़ा स्थित रामकृष्ण मिशन के मुख्यालय बेलूर मठ जाएंगे. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मोदी यहां दो अन्य कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद देर शाम बेलूर मठ जाएंगे. अन्य कार्यक्रमों के अलावा मोदी 12 जनवरी को कोलकाता पत्तन न्यास की एक सौ पचासवीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे.
साठ के दशक के मध्य में मोदी किशोरावस्था में विवेकानंद की शिक्षा से प्रभावित होकर मिशन के राजकोट स्थित आश्रम में शामिल होने गए थे. यह भी पढ़े-पीएम मोदी का अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ा बयान, कहा-5 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी एक पड़ाव, हमारी उम्मीदें और भी बड़ी
उन दिनों स्वामी आत्मास्थानंद ने उन्हें सलाह दी थी कि उनका जीवन संन्यास के लिए नहीं है बल्कि उन्हें लोगों के बीच काम करना चाहिए. आत्मास्थानंद का 2017 में निधन हो गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2020 08:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

