पीएम मोदी ने की अपने दूसरे कार्यकाल की पहली PRAGATI मीटिंग, साल 2022 तक 'सबके लिए घर' का संकल्प दोहराया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली में अपने दूसरे कार्यकाल की पहली 'प्रगति' बैठक आयोजित की. इस बैठक के दौरान पीएम मोदी ने साल 2022 तक 'सबके लिए घर' के संकल्प को दोहराया. इसके अलावा बैठक के दौरान पीएम मोदी ने आयुष्मान भारत और सुगम्य भारत अभियान जैसे महत्वाकांक्षी योजनाओं की समीक्षा भी की.

'प्रगति' बैठक के दौरान पीएम मोदी व अन्य (Photo Credits: PIB)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बुधवार को दिल्ली (Delhi) में अपने दूसरे कार्यकाल की पहली 'प्रगति' (PRAGATI) बैठक आयोजित की. इस बैठक के दौरान पीएम मोदी ने साल 2022 तक 'सबके लिए घर' (Housing for All) के संकल्प को दोहराया. इसके अलावा बैठक के दौरान पीएम मोदी ने आयुष्मान भारत (Ayushman Bharat) और सुगम्य भारत अभियान (Sugamya Bharat Abhiyan) जैसे महत्वाकांक्षी योजनाओं की समीक्षा भी की. पीएम मोदी ने विशेषकर वर्तमान मानसून सीजन के दौरान राज्यों से जल संरक्षण की दिशा में अधिकतम प्रयास करने का आह्वान किया.

पीएम मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए 30वीं 'प्रगति' (प्रो-एक्टिव गवर्नेंस एंड टाइमली इम्प्लीमेंटेशन) बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से संबंधित शिकायतों के निपटारे की समीक्षा की. इसके अलावा पीएम मोदी ने रेलवे और सड़क विभाग की आठ महत्वपूर्ण इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की. यह भी पढ़ें- नरेंद्र मोदी एप पर बनेगा 'बुक कॉर्नर', प्रधानमंत्री ने नाम सुझाने को कहा

इन प्रोजेक्ट्स के तहत बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और गुजरात सहित कई राज्यों में काम चल रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Live Score Update: दिल्ली में भारत बनाम नामीबिया के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली स्टेडियम में भारत बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Toss Winner Prediction: टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच दिल्ली में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\